IND vs ENG: प्रीति जिंटा के शेर को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार, एजबेस्टन टेस्ट से बुमराह क्यों बाहर?
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट मैच आज से शुरू हो गया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिला है। कुछ युवा चेहरों को टीम में लाया गया है।
इस बीच उस युवा खिलाड़ी को जगह नहीं मिल पाई है, जो इस टेस्ट में खेलने का हकदार माना जा रहा था। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में भारी बदलाव के बाद भी इस खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया। टी20 क्रिकेट में धाकड़ प्रदर्शन का लाभ भी नहीं मिला।

यहां बात अर्शदीप सिंह की हो रही है, जिनको प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन टॉस पर मामला कुछ और ही नजर आया। भारतीय टीम में अर्शदीप का टेस्ट डेब्यू नहीं हो पाया। उनको सफेद गेंद क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिल चुका है।
IND vs ENG: बुमराह क्यों बाहर
बुमराह इस मैच से बाहर हैं, उनको लेकर टॉस के समय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि जसप्रीत बुमराह अभी केवल अपना वर्कलोड मैनेज कर रहे हैं। तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में है, और हमें लगता है कि वहां की पिच में ज्यादा मदद मिलेगी, इसलिए हम उन्हें वहां इस्तेमाल करेंगे। हम कुलदीप को खिलाने के लिए उत्सुक थे, लेकिन अंत में हमने बैटिंग लाइनअप में गहराई जोड़ने का फैसला किया।
IND vs ENG: प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव
भारतीय टीम से साई सुदर्शन, बुमराह, शार्दुल ठाकुर की छुट्टी कर दी गई। उनकी जगह आकाश दीप, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है। सुंदर के आने से एक स्पिन विकल्प अब बढ़ गया है। इसके अलावा नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर दोनों बैटिंग करने में भी सक्षम हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा












Click it and Unblock the Notifications