IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच होगी एक और सीरीज, 8 मैचों में टक्कर, कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

IND vs ENG, Schedule: भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय टेस्ट सीरीज चल रही है और मामला चौथे टेस्ट तक आ गया है। टीम इंडिया को दो मैचों में हार और एक में जीत मिली है। इंग्लैंड इस सीरीज में मजबूत दिखाई दे रही है। टीम इंडिया के लिए चौथा टेस्ट मैच करो या मरो वाला है।

टेस्ट सीरीज जारी है, इस दौरान एक और सीरीज की घोषणा हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया सफेद गेंद क्रिकेट खेलने वाली है लेकिन वह सीरीज अभी नहीं है। इसके शेड्यूल की घोषणा की गई है। यह भी पता चला है कि सफेद गेंद क्रिकेट में कितने मैच खेले जाएंगे।

ind vs eng

IND vs ENG: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा

भारत की टीम अगले साल एक बार फिर इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 2026 के लिए घरेलू कार्यक्रम की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी। वर्तमान में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम 2026 में इंग्लैंड लौटेगी, जहां वह पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और 3 एकदिवसीय मैच खेलेगी।

अगले वर्ष इंग्लैंड अपने घरेलू समर की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के साथ करने वाली है। यह सीजन 4 जून से ही शुरू हो जाएगा। भारत के खिलाफ अभियान की शुरुआत जुलाई में होनी है। टीम इंडिया से 1 जुलाई को इंग्लिश टीम पहला टी20 मुकाबला खेलेगी।

इस साल इंग्लैंड की टीम ने भारत दौरा किया था, चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक पहले यह दौरा हुआ था और टीम इंडिया ने मेहमान टीम को पराजित किया था। अगले साल तक कोहली और रोहित वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं, यह देखना होगा। दोनों फ़िलहाल टेस्ट और टी20 को अलविदा कह चुके हैं। माना जा रहा है कि दोनों अगला एकदिवसीय वर्ल्ड कप खेलकर रिटायर होंगे। यह भी दिलचस्प होगा कि अगले साल वनडे में टीम इंडिया की कमान किसके हाथ में होगी।

भारत-इंग्लैंड के बीच सफेद गेंद सीरीज का कार्यक्रम

मैच तारीख़ वेन्यू
पहला टी20 01-07-2026 डरहम
दूसरा टी20 04-07-2026 मैनचेस्टर
तीसरा टी20 07-07-2026 नॉटिंघम
चौथा टी20 09-07-2026 ब्रिस्टल
पांचवां टी20 11-07-2026 साउथैम्पटन
पहला वनडे 14-07-2026 बर्मिंघम
दूसरा वनडे 16-07-2026 कार्डिफ
तीसरा वनडे 19-07-2026 लंदन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+