IND vs ENG: लॉर्ड्स से आई डरावनी तस्वीर, भारत को हराने के लिए इंग्लैंड ने बिछाया मजबूत जाल
IND vs ENG: एंडरसन-गावस्कर ट्रॉफी का पड़ाव अब लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड तक आ गया है, लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। अब तक खेले गए दो मैचों में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देने का काम किया है। तीसरे टेस्ट को लेकर इंग्लैंड ने तैयारी शुरू कर दी है।
इंग्लैंड की तरफ से तैयारी दो तरह से की जा रही है। पहला तो टीम अभ्यास और टीम में बदलाव को लेकर है। दूसरी पिच के लेवल पर है। इंग्लैंड मेजबान टीम है, तो पिच अपनी मर्जी से बनाएगी और भारतीय टीम को टक्कर देने के लिए कुछ चौंकाने वाला काम करेगी।

इस बीच लॉर्ड्स से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो हैरान करने वाली है। डरावनी तस्वीर यह है कि वहां पिच में घास है। अगर ग्रीन पिच मिलती है, तो तेज गेंदबाजों के लिए काम आसान हो जाएगा और बल्लेबाजों का खेलना मुश्किल होगा। भारतीय बैटिंग यूनिट इस समय धांसू फॉर्म में चल रही है।
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच का फोटो पोस्ट किया गया है, को काफी ग्रीन नजर आ रही है। अगर मैच के दिन ऐसा रहा, तो भारत के लिए परेशानी होगी। हालांकि मैच की पूर्व संध्या पर पिच से घास काटने का विकल्प है लेकिन इंग्लैंड इस बार तेज पिच जरुर रखेगी। पिछले दो मैचों में भारत के बल्लेबाजों से पिटाई खाने के बाद यह रुख अपनाया गया है।
IND vs ENG: इंग्लैंड ने चली चाल
पीटीआई के अनुसार भारत से 336 रनों की हार झेलने के बाद इंग्लैंड ने तेज पिच की मांग की है, ताकि उनके गेंदबाजों को मदद मिल सके। जोफ्रा आर्चर की वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। अगर वह वापस आते हैं, तो तेज गेंदबाजी को एक मजबूती मिलने वाली है। इस वजह से भी इंग्लैंड को तेज पिच की आवश्यकता होगी।
IND vs ENG: भारत भी है तैयार
भारत के लिए भी यह पिच मददगार रहेगी और बुमराह वापस आ रहे हैं, उनके साथ आकाश दीप और सिराज मिलकर इंग्लैंड के नाक में दम कर देंगे। इंग्लैंड के लिए रूट की फॉर्म चिंता का विषय रही है, वह दो मैचों में फ्लॉप रहे हैं, इस बार उनकी बैटिंग देखने लायक रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications