सफेद गेंद फॉर्मेट में सबसे अहम बनता जा रहा है ये खिलाड़ी, 'उसका विकल्प पूरे भारत में नहीं मिलेगा'

मैनचेस्टर, 17 जुलाई: भारत के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस समय अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों के साथ बेहद असरदार साबित हो रहे हैं। कुछ समय पहले तक भारतीय परिदृश्य से बाहर दिखाई देने वाले हार्दिक ने अपनी फिटनेस पर काम किया आईपीएल 2021 में गुजरात टाइटंस की कमान संभालने के बाद उनका पूरा करियर ही बदल गया।

मौजूदा समय के बेस्ट ऑलराउंडरों में भी एक साबित हो रहे हैं

मौजूदा समय के बेस्ट ऑलराउंडरों में भी एक साबित हो रहे हैं

हार्दिक ना केवल ऐसे ऑलराउंडर बने जिसकी जरूरत भारत को थी बल्कि वह मौजूदा समय के बेस्ट ऑलराउंडरों में भी एक साबित हो रहे हैं। हार्दिक ने अपनी गेंदबाजी से लगातार प्रभावित किया है और इसकी एक सर्वश्रेष्ठ बानगी उन्होंने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हो रहे तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में दिखाई। इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 7 ओवर में 3 मेडन फेंके और 24 रन देकर चार विकेट लिए।

सफेद गेंद फॉर्मेट में सबसे अहम बनता जा रहा है ये खिलाड़ी

सफेद गेंद फॉर्मेट में सबसे अहम बनता जा रहा है ये खिलाड़ी

यह चारों ही विकेट नाजुक मौके पर आए, चारों ही विकेट बल्लेबाजों के थे और टीम इंडिया को उसके चलते एक ठीक-ठाक सा ही स्कोर चेज करने के लिए मिला है वरना अंग्रेज आराम से 300-325 के पार जा सकते थे हार्दिक पांड्या का पहला ओवर इतना खतरनाक था कि उन्होंने अपने शुरुआती 4 ओवर में केवल 2 रन दिए थे। हार्दिक पांड्या की ऐसी ही फॉर्म चलती रही तो निश्चित तौर पर वे भारत के सफेद गेंद फॉर्मेट में सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरेंगे।

किसी सुपरस्टार का उभरना बहुत जरूरी है

किसी सुपरस्टार का उभरना बहुत जरूरी है

रोहित शर्मा और विराट कोहली का करियर धीरे-धीरे अपनी संध्या की ओर जा रहा है, विराट कोहली तो बहुत तेजी से पतन की ओर जा रहे हैं। ऐसे में किसी सुपरस्टार का उभरना बहुत जरूरी है और हार्दिक पांड्या में वह काबिलियत दिखाई दे रही है। बल्लेबाजी में काफी मैच्योरिटी दिखा रहे हार्दिक अगर ऐसा प्रदर्शन लगातार कर पाते हैं और अपनी फिटनेस मैनेजमेंट पर बेहतरीन काम पाते हैं तो यह भारत के लिए आने वाले सालों में बहुत अच्छी खबर होगी।

 'उसका विकल्प पूरे भारत में नहीं मिलेगा'

'उसका विकल्प पूरे भारत में नहीं मिलेगा'

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने यह सब देखने के बाद हार्दिक पांड्या को एक ऐसा खिलाड़ी बताया है जिसका विकल्प इस समय भारत में मौजूद ही नहीं है। चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा- हार्दिक पांड्या बहुत तेजी से सफेद गेंद क्रिकेट में भारत के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभर रहे हैं। अगर हार्दिक पांड्या फिट है तो वह बेशकीमती हैं। हो सकता है कि आप हार्दिक पांड्या का विकल्प ढूंढने का प्रयास करें लेकिन पूरे भारत में कोई भी मौजूद नहीं है।

रोहित शर्मा भी हार्दिक पांड्या के वर्क लोड पर अच्छा काम कर रहे हैं

रोहित शर्मा भी हार्दिक पांड्या के वर्क लोड पर अच्छा काम कर रहे हैं

अच्छी बात यह है कि कप्तान रोहित शर्मा भी हार्दिक पांड्या के वर्क लोड पर अच्छा काम कर रहे हैं। इसी वजह से हार्दिक ने मैच के बाद कहा कि कप्तान ने अभी तक वर्क लोड मैनेजमेंट में शानदार काम करके दिखाया है। उन्होंने अपनी फिटनेस पर भी बात की और कहा कि उनकी बॉडी अच्छी दिखाई दे रही है और वे इस लक्ष्य का पीछा करने की ओर देख रहे हैं जो भारत को मिला है। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर हार्दिक पांड्या ने जोस बटलर की टीम के खिलाफ साउथहैंपटन के रोज बाउल में पहले ही T20 इंटरनेशनल मुकाबले में भी चार विकेट लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+