IND vs ENG: 10 साल बाद टीम इंडिया के नाम जुड़ा सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, शुभमन गिल की कप्तानी पर उठे सवाल
IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों के लिए बेहद खराब रहा। इंग्लैंड ने तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों को मैच में वापसी करने का मौका नहीं दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना लिया। पहली बार विदेश में भारत के खिलाफ एक पारी में 500 से ज्यादा रन बने।
जो रूट ने जड़ा शतक (IND vs ENG 4th Test)
जो रूट ने अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक जड़ा और इसके साथ ही उन्होंने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने 225 रन से की थी, जहां जो रूट और ओली पोप पहले से क्रीज पर मौजूद थे। दोनों बल्लेबाजों ने पहले सेशन में बिना कोई विकेट गंवाए 100 से ज्यादा रन जोड़े और भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

वॉशिंगटन सुंदर ने दिलाई सफलता
लंच के बाद भी भारतीय गेंदबाजी में कोई खास धार नहीं दिखी। लेकिन फिर वॉशिंगटन सुंदर ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की और ओली पोप और हैरी ब्रूक जैसे दो अहम विकेट निकाले। ओली पोप को केएल राहुल ने एक शानदार कैच के जरिए आउट किया, वहीं सुंदर ने ब्रूक को अपनी फ्लाइट में फंसाया। लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैदान पर आते ही रूट के साथ मोर्चा संभाल लिया और दोनों ने मिलकर एक और सौ रनों की साझेदारी कर डाली। रूट ने इसी दौरान अपना शतक पूरा किया और पोंटिंग को पीछे छोड़ा।
भारत ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
भारत की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब दोनों प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए। ऐसे में गिल की अगुवाई में टीम इंडिया गेंदबाजी के लिए संघर्ष करती दिखी। तीसरे सेशन में बेन स्टोक्स ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन फिर उन्हें क्रैम्प्स की वजह से मैदान छोड़ना पड़ा, जिससे भारत को थोड़ी राहत जरूर मिली। दिन के अंत तक इंग्लैंड 544/7 पर पहुंच चुकी थी और उसने भारत पर 186 रनों की बड़ी बढ़त बना ली थी। विदेशी सरजमीं पर भारत के खिलाफ 10 साल बाद किसी टीम ने 500 का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले साल 2015 में ऐसा हुआ था और अब गिल की कप्तानी में भारत ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications