KL Rahul की आंखें हुईं नम, बेटी को याद कर हुए इमोशनल, क्या आज बचा पाएंगे भारत की लाज?

IND vs ENG 4th test KL Rahul: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट का पाँचवां दिन निर्णायक साबित होने वाला है। भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले को ड्रा पर खत्म करने की होगी। भारत ने दूसरी पारी में चौथे दिन दो विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड से अभी 137 रन पीछे हैं, लेकिन केएल राहुल 87 और शुभमन गिल 78 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। केएल राहुल और कप्तान गिल को आज भी बड़ी साझेदारी निभानी होगी।

बेटी को छोड़ खेलने का फैसला मुश्किल (IND vs ENG 4th test KL Rahul)

केएल राहुल मैदान पर तो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके दिल में अपनी नन्ही बेटी के लिए भावनाएं उफान मार रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज़ के दौरान राहुल ने कैमरे पर अपने जज़्बातों को छुपा नहीं पाए। उन्होंने बताया कि कैसे अपनी बेटी एवारा को छोड़कर क्रिकेट खेलने का फैसला उनके लिए बेहद कठिन था।

IND vs ENG 1

मार्च में पिता बने थे केएल राहुल

राहुल और उनकी पत्नी एक्ट्रेस आथिया शेट्टी मार्च 2025 में माता-पिता बने थे। बेटी के जन्म के महज दो दिन बाद ही राहुल ने आईपीएल में वापसी की थी और उसके बाद जून की शुरुआत में इंग्लैंड दौरे के लिए निकल पड़े। इस दौरान वह अपनी बेटी के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए। सोनी स्पोर्ट्स के लाइव शो में राहुल ने पूर्व साथी चेतेश्वर पुजारा से बात करते हुए कहा कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत खास समय है। मैंने हमेशा बच्चों से प्यार किया है और खुद के बच्चे की बहुत इच्छा थी। बेटी के आने से हमारी ज़िंदगी में बहुत खुशी आई है।

बेटी को लेकर हो गए इमोशनल

राहुल ने आगे कहा कि मैंने थोड़ा बहुत पिता वाला फर्ज निभाया, लेकिन दो दिन बाद ही मैच खेलने जाना पड़ा। आईपीएल के बीच में कभी-कभी ब्रेक में जाकर बेटी से मिलता था। इंग्लैंड आने का फैसला आसान नहीं था क्योंकि मुझे पता था कि दो महीने तक उसे देख नहीं पाऊंगा। राहुल ने यह भी बताया कि वह हर वक्त बेबी कैमरा पर अपनी बेटी को देखते रहते हैं ताकि उसके बचपन का कोई पल मिस न हो। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मेरी पत्नी और परिवार ने मुझे इस समय में बहुत सपोर्ट किया। लेकिन सच कहूं तो हर दिन उसे मिस करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+