IND vs ENG: भारतीय टीम के 4 खिलाड़ी हुए चोटिल, क्या मैनचेस्टर टेस्ट में हार है पक्की?
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में पीछे चल रही टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। भारत के कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले यह अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता है। कुछ खिलाड़ी मुकाबले से बाहर हैं।
मैनचेस्टर में भारत के लिए स्थिति करो या मरो वाली है। इस मुकाबले में जीत नहीं आने पर सीरीज हाथ से चली जाएगी और इंग्लैंड की टीम एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी उठाने के बेहद करीब है। उन चार खिलाड़ियों के बारे में जानना चाहिए, जिनकी फिटनेस बीच में समस्या बन गई है।

नितीश रेड्डी
इस सीरीज में नितीश रेड्डी को मौके मिले लेकिन वह अपने बल्ले और गेंद से प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहे हैं। नितीश रेड्डी चौथे टेस्ट मैच से पहले चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। वह ओल्ड ट्रेफर्ड में होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे। नितीश रेड्डी को घुटने में चोट लगी है।
आकाश दीप
एजबेस्टन टेस्ट मैच में हीरो बनकर निकले आकाश दीप की चोट चिंता का विषय है और उनको लॉर्ड्स में यह चोट लगी थी। लॉर्ड्स में दूसरी पारी के दौरान वह बैटिंग करने के लिए आए थे लेकिन फिटनेस अब भी एक समस्या है। आकाश दीप के खेलने की कोई गारंटी नहीं है।
अर्शदीप सिंह
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अर्शदीप को डेब्यू कराने के बातें चल रही थीं लेकिन उनका चोटिल होना एक बड़ी परेशानी का सबब बन गया। अर्शदीप को अभी तक रेड बॉल क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला था। रिपोर्ट्स के अनुसार उनको गेंदबाजी करने वाले हाथ में चोट लगी है और वह शायद मैनचेस्टर में नहीं खेल पाएंगे।
ऋषभ पंत
लॉर्ड्स टेस्ट में ही पंत को चोट लगी थी लेकिन वह बैटिंग करने के लिए आए थे अरु कीपिंग भी की थी। अब खबर आ रही है कि पंत बतौर बल्लेबाज खेलने वाले हैं और कीपिंग नहीं करेंगे। अगर ऐसा होता है, तो केएल राहुल विकेट के पीछे काम संभाल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications