IND vs ENG: तीसरा टेस्ट कब, कहां और कितने बजे? जानिए तारीख, समय और वेन्यू
IND vs ENG 3rd Test: टीम इंडिया ने एजबेस्टन में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबले अब तक रोमांचक रहे हैं। अब सबकी निगाहें तीसरे टेस्ट मैच पर टिकी हैं। शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज की धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद भारत पूरी ताकत से अगला मुकाबला जीतने के इरादे से उतरेगा, वहीं इंग्लैंड भी वापसी की कोशिश में जुटा है।
तीसरा टेस्ट कब से शुरू होगा? (IND vs ENG 3rd Test)
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट 10 जुलाई गुरुवार से शुरू होकर 14 जुलाई, सोमवार तक चलेगा। यह मैच पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें दोनों टीमें सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी। दूसरा मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम तीसरे टेस्ट में भी जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। खासतौर पर जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारतीय टीम की गेंदबाजी और मजबूत होने की उम्मीद है।

कहां और कितने बजे खेला जाएगा मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला क्रिकेट के सबसे ऐतिहासिक मैदानों में से एक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड लंदन में खेला जाएगा। लॉर्ड्स को "क्रिकेट का मक्का" कहा जाता है और यहां खेलने का अनुभव हर खिलाड़ी के लिए खास होता है। भारतीय समयनुसार यह टेस्ट मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। हर दिन का खेल इसी समय शुरू होगा, जिसमें पहले सत्र से लेकर तीसरे सत्र तक पूरा रोमांच देखने को मिलेगा।
मैच लाइव देखने का ये है आसान तरीका
भारत में यह टेस्ट मैच Sony Sports Network पर टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन देखने वालों के लिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema और Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। फैंस आसानी से अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच का आनंद ले सकते हैं। इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए तीसरा टेस्ट काफी अहम हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications