IND vs ENG: ऋषभ पंत-केएल राहुल के आउट होते ही जीत हुई दूर! लॉर्ड्स में डगमगाई भारत की नाव
IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स टेस्ट मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की। टीम इंडिया की जीत की उम्मीदें दूर होती दिखाई दे रही है। दिन के शुरुआत में ही इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जॉफ्रा आर्चर ने ऋषभ पंत को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। पंत का विकेट भारत के लिए सबसे बड़ा झटका था, क्योंकि वो इस मैच में अच्छी फॉर्म में थे और टीम को जीत तक ले जाने की उम्मीद उन्हीं से थी।
पंत के रूप में लगा बड़ा झटका (IND vs ENG 3rd Test)
पंत को आर्चर ने एक शानदार गेंद पर आउट किया। यह गेंद ऑफ स्टंप की ओर हल्का सा बाहर निकली और पंत के बल्ले को चीरते हुए सीधे स्टंप पर जा लगी। पंत पूरी तरह क्रीज़ में फंसे हुए नजर आए और उन्होंने कोई खास फुटवर्क नहीं दिखाया। केवल बल्ला आगे निकालने की कोशिश की लेकिन गेंद इतनी शानदार थी कि उनके पास कोई जवाब नहीं था।

चोट से परेशान थे पंत
पंत सिर्फ 12 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए। मैदान में उनकी बॉडी लैंग्वेज से भी साफ झलक रहा था कि वो अपनी घायल उंगली की वजह से पूरी तरह सहज नहीं थे। चोट के बावजूद उन्होंने बल्लेबाज़ी की, लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं पाए। आउट होने के बाद जॉफ्रा आर्चर ने उन्हें जोश में एक शानदार सेंड-ऑफ भी दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रविंद्र जडेजा से होगी उम्मीदें
ऋषभ पंत के केएल राहुल भी बेन स्टोक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। केएल राहुल 58 गेंद में छह चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बेन स्टोक्स ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर खाता नहीं खोल सके। उनका कैच जोफ्रा आर्चर ने अपनी ही गेंद पर बेहतरीन कैच पकड़ने का काम किया। भारतीय टीम को अब रविंद्र जडेजा से मैच विनिंग पारी खेलने की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications