IND vs ENG: लॉर्ड्स में लुटा भारत का ताज, इन 5 खिलाड़ियों की नाकामी ने जीत को बना दिया हार
IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत जीत की दहलीज पर खड़ा था। आखिरी दिन केवल 193 रन का लक्ष्य और हाथ में विकेट भी थे, लेकिन जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, भारत के हाथ से मैच फिसलता गया। आखिरकार, एक ऐसा मुकाबला जो भारत की मुट्ठी में था, वो इंग्लैंड की झोली में चला गया। इस हार की बड़ी वजह रहे टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ी, जिनकी नाकामी ने मैच पलट दिया। अंत में भारत 22 रनों से मुकाबले को गंवा बैठा।
यशस्वी जायसवाल (IND vs ENG 3rd Test)
हर कोई उम्मीद कर रहा था कि यशस्वी जायसवाल भारत को एक तेज शुरुआत देंगे। लेकिन पहली पारी के बाद दूसरी पारी में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। वह जल्दी आउट होकर टीम पर दबाव छोड़ गए। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जायसवाल ने बेहद खराब शॉट खेलने का काम किया और कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद भारतीय टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी।

करुण नायर
करुण नायर को लंबे समय बाद मौका मिला, लेकिन वो इसे भुना नहीं पाए। पहली पारी में रन बनाकर उम्मीद जगाई लेकिन दूसरी पारी में वो पूरी तरह विफल रहे और गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हो गए। पहली पारी में 40 रन बनाने वाले करुण नायर दूसरी पारी में महज 14 रन ही बना सके। दूसरी पारी में करुण नायर के पास खुद को साबित करने का मौका था।
नीतीश रेड्डी
लॉर्ड्स के मैदान में नीतीश रेड्डी को मौका मिला, लेकिन वो भी दवाब झेल नहीं पाए। बल्ले और गेंद दोनों में उनका प्रदर्शन कमजोर रहा। जब टीम को निचले क्रम में स्थिरता चाहिए थी, वो वहां भी चूक गए। लंच से ठीक पहले एक खराब शॉट खेलकर वह विकेट के पीछे कैच दे बैठे। भारतीय टीम के लिए रविंद्र जडेजा एक छोर से लड़ते नजर आए, लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला।
केएल राहुल
केएल राहुल ने पहली पारी में शतक जरूर जड़ा था। लेकिन दूसरी पारी में जब सबसे ज़्यादा ज़रूरत थी, वो खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। एक सीनियर बल्लेबाज़ से ऐसी चूक उम्मीद नहीं थी। केएल राहुल की ये गलती टीम इंडिया पर भारी पड़ गई।
शुभमन गिल
दूसरे टेस्ट में रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाले कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाज़ी दोनों ही सवालों के घेरे में आ गईं। उन्होंने फील्ड सेटिंग में गलतियां कीं। वहीं दूसरी पारी में वो गैर-जिम्मेदाराना ढंग से आउट हो गए, जिससे टीम बिखर गई। हालांकि, युवा टीम होने के नाते उनकी काफी सराहना की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications