IND vs ENG 3rd ODI: विराट कोहली तीसरे वनडे में हिट होंगे या फ्लॉप? अहमदाबाद में ऐसा रहा है रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार यानी 12 फरवरी को खेला जाएगा। सीरीज के पहले दोनों ही मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की थी। सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम की कोशिश जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी। यह मुकाबला जीतकर भारतीय टीम इंग्लैंड का सूपड़ा साफ करना चाहेगी।
विराट कोहली की फॉर्म पर नजर (IND vs ENG 3rd ODI Virat Kohli)
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में शतक जड़कर अपना फॉर्म हासिल कर लिया है। अब सबकी नजरें विराट कोहली पर टिकी है। फैंस को उम्मीद है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विराट कोहली भी बल्ले से दमखम दिखाएंगे। विराट कोहली लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म है। दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी में भी विराट कोहली अपना फॉर्म ढूढ़ने में नाकाम रहे थे।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर पहला वनडे मुकाबला साल 2010 में खेला था। आखिरी बार वह यहां साल 2023 में खेलते हुए नजर आए थे। अब तक विराट कोहली ने इस मैदान पर कुल 9 वनडे मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने महज 246 रन बनाने में सफलता हासिल की। आखिरी बार कोहली ने इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में शतक बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
अब तक शतक लगाने में नहीं हुए हैं कामयाब
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 9 वनडे मुकाबले की 9 पारियों में 27.33 की बेहद खराब औसत के साथ विराट कोहली ने सिर्फ 246 रन बनाए हैं। उन्होंने यहां 2 अर्धशतक लगाए है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 57 रन है। विराट कोहली के बल्ले से अब तक इस मैदान पर एक भी शतक नहीं निकला है। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में बड़ी पारी खेले।
इंग्लैंड के खिलाफ कोहली ने बनाए इतने रन
इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली की बल्लेबाजी औसत 40.75 की रही है। अब तक इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने 37 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 1345 रन निकले हैं। विराट कोहली की कोशिश आने वाले मैचों में अपने औसत को और बेहतर करने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications