IND vs ENG: 3 अनकैप्ड प्लेयर्स जाएंगे इंग्लैंड, कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू
IND vs ENG: रोहित शर्मा और विराट कोहली के जाने के बाद भारतीय टेस्ट टीम अब नए प्लेयर्स के साथ मैदान पर उरेगी। इंग्लैंड दौरे के लिए आज टीम की घोषणा कर दी गई। इस टीम को लीड करने के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है, उपकप्तान की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के कन्धों पर हैं।
जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी को लीड करेंगे और रविन्द्र जडेजा स्पिन आक्रमण को संभालेंगे। रोहित और कोहली के बिना टीम इंडिया की राह आसान नहीं होने वाली है। मोहम्मद शमी और सरफराज खान को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

टीम इंडिया में अनुभव के नाम पर बुमराह, करुण नायर जैसे खिलाड़ी हैं। कुछ अनकैप्ड प्लेयर्स को भी जगह मिली है। उनको डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों के बारे में आपको भी जानना चाहिए, को इंग्लैंड में कमाल कर सकते हैं।
अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह को टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है। उनको काउंटी में खेलने का अनुभव है और इंग्लिश कंडीशंस में अर्शदीप सिंह की स्विंग गेंदबाजी कारगार साबित हो सकती है। टी20 में वह नियमित खेलते हैं और एकदिवसीय क्रिकेट भी खेले हैं। वह टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।
साई सुदर्शन
आईपीएल 2025 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले साई सुदर्शन को भी टीम में जगह मिली है। आईपीएल में इस सीजन सुदर्शन के बल्ले से 600 से ज्यादा रन आए हैं। वह ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। सुदर्शन को इंग्लैंड में टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
अभिमन्यू ईश्वरन
इस लिस्ट में तीसरा नाम अभिमन्यू ईश्वरन का है, उनके पास घरेलू क्रिकेट में खेलने का काफी अनुभव है। वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम इंडिया के साथ थे लेकिन वहां उनको खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। वह उम्मीद कर रहे होंगे कि इंग्लैंड में टेस्ट कैप मिलेगी। ईश्वरन को टेस्ट डेब्यू का बेसब्री से इंतजार होगा।












Click it and Unblock the Notifications