IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा कप्तान रोहित का ये बड़ा रिकॉर्ड, कर दी चौके-छक्कों की बारिश
IND vs ENG 2nd Test Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम की तरफ से एक छोर पर यशस्वी जायसवाल जम रहे और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद की। यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन के खेल खत्म होने तक 179 रन बना लिए थे। जायसवाल ने अपनी पारी में 17 चौके और 5 छक्के जड़ने में कामयाबी हासिल की है। वह अपने इस स्कोर को और बड़ा बनना चाहेंगे।
6 विकेट खोकर 336 रन
भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 336 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल के अलावा आर अश्विन मैदान पर मौजूद हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों की कोशिश मैच के दूसरे दिन अपनी पारी के साथ-साथ टीम के स्कोर को भी को भी बढ़ाने की होगी। यशस्वी जायसवाल तेजी से अपने दोहरे शतक की और भी बढ़ रहे हैं।

फ्लॉप रहे कप्तान रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। रोहित शर्मा के बल्ले से फैंस को बड़े स्कोर की उम्मीद थी। लेकिन रोहित शर्मा जल्द ही पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा के एक बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ने का काम किया। साल 2021 में रोहित शर्मा द्वारा बनाए गए रिकार्ड को यशस्वी ने अब तोड़ दिया है।
तोड़ डाला रोहित का रिकॉर्ड
साल 2011 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए पहले दिन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में यशस्वी जयसवाल टॉप पर आ गए हैं। यशस्वी जायसवाल से पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था। रोहित शर्मा ने साल 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ ही पहले दिन 161 रनों की पारी खेली थी। लेकिन यशस्वी जायसवाल 179 रन बनाकर अब रोहित शर्मा से आगे निकल चुके हैं।
कोहली ने भी किया ये कारनामा
इसके अलावा साल 2017 में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन 156 रन बनाने का कारनामा किया था। वहीं भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मुरली विजय के नाम भी पहले दिन 155 रन बनाने का रिकॉर्ड है। मुरली विजय ने भी साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था।












Click it and Unblock the Notifications