भाई की साली पर दिल हार बैठा यह भारतीय खिलाड़ी, 4 साल तक किया डेट, फिर कर ली चट मंगनी पट ब्याह
Mukesh Kumar Love Story: दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने कुछ बड़े बदलाव किए। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं। मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि सिराज को रेस्ट दिया गया है। मोहम्मद सिराज की जगह मुकेश कुमार दूसरे टेस्ट मैच में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
मुकेश कुमार को मिला प्लेइंग इलेवन में मौका
मुकेश कुमार इससे पहले भी भारत के लिए टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ऐसे में मुकेश कुमार के पास टेस्ट खेलने का अनुभव है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकेश कुमार अपनी गेंद से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। मुकेश कुमार ने भारत के लिए बेहद कम समय में ही तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया है। आने वाले समय में मुकेश कुमार भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी
मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने वाले मुकेश कुमार की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। मुकेश कुमार ने पिछले साल यानी कि साल 2023 में 28 नवंबर को गोरखपुर में छपरा की रहने वाली दिव्या सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। मुकेश कुमार और दिव्या सिंह ने करीब 4 सालों तक डेट करने के बाद एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया था।
पहले दोस्ती फिर हुआ प्यार
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश कुमार के चचेरे भाई के ससुराल छपरा में किसी पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान मुकेश की मुलाकात दिव्या से हुई थी। दिव्या सिंह मुकेश के चचेरे भाई की साली हैं। इस मुलाकात के बाद इन दोनों के बीच दोस्ती हो गई और मिलने-जुलने का सिलसिला चल पड़ा। दोस्ती धीरे-धीरे कब प्यार में बदल गई यह पता ही नहीं चला। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया।
आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलते हैं मुकेश
मुकेश कुमार खुद बिहार के रहने वाले हैं। मुकेश कुमार गोपालगंज के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने गांव की गलियों से क्रिकेट खेलते हुए भारतीय टीम तक का सफर तय किया। मुकेश कुमार आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। पिछले सीजन मुकेश कुमार ने दिल्ली के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।












Click it and Unblock the Notifications