IND vs ENG: हार से पिछड़ने के बाद पिच पर माथापच्ची, जानें कैसी होगी दूसरे टेस्ट की विकेट
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट समाप्त होने के बाद अब चर्चा दूसरे मुकाबले की हो रही है। दोनों टीमों के बीच पिछले टेस्ट में चौथे दिन टक्कर हुई थी लेकिन इंग्लिश टीम ने जीत दर्ज की थी। हैदराबाद की टर्निंग पिच पर इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हरा दिया था।
हैदराबाद में इंग्लैंड के कम अनुभवी स्पिनरों ने भारतीय बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया था। भारतीय टीम के बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे। ऐसे में सवाल यह भी है कि दूसरे टेस्ट मुकाबले में पिच किस तरह की होने वाली है।

भारत vs इंग्लैंड, दूसरा टेस्ट पिच रिपोर्ट
दूसरा टेस्ट मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाना है। ऐसे में पिच को लेकर जिज्ञासा सभी को है। मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाना है। वहां की पिच आम तौर पर बैटिंग के लिए अच्छी होती है। तेज गेंदबाजों के लिए भी कुछ न कुछ रहता है लेकिन स्पिन पिच इस बार भी देखने को मिल सकती है। भारत के पास अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे स्पिनर हैं। इंग्लैंड को रोकने के लिए एक स्पिन विकेट मिल सकता है। हालांकि मेहमान टीम के भी अब हौसले बुलंद हैं क्योंकि उनके पास सीरीज में लीड है।
कम होता है बाउंस
जिस तरह हैदराबाद टेस्ट मैच में पिच से उछाल मिल रहा था, वैसा विशाखापट्टनम में नहीं होने वाला है। रैंक टर्नन पिच देखने को नहीं मिलेगी क्योंकि ऐसी विकेट पर ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में भारत को हराया था। ऐसे में वह रिस्क फ़िलहाल तो नहीं लिया जा सकता है। दो दिनों के बाद टर्न दिखने वाली पिच मिल सकती है।
दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान),रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार, आवेश खान












Click it and Unblock the Notifications