भारतीय क्रिकेट की सुपरहिट जोड़ियों के मिलन का गवाह बना लॉर्ड्स, एक ही मैच में मिले कई यार

लंदन, 14 जुलाई: भारतीय क्रिकेट टीम लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है जहां पर उन्होंने टॉस जीतकर एक बार फिर से गेंदबाजी करने का फैसला लिया। विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है और भारतीय तेज गेंदबाजों ने फिर से अंग्रेजों को परेशान किया है, लेकिन विकेट युजवेंद्र चहल ने निकाले हैं।

इंग्लैंड की इस मुकाबले में भी हालत पतली है और भारतीय टीम यहीं पर श्रंखला में अजय बढ़त बनाने की ओर देख रही है।

कई दिग्गज भी एकसाथ इस मैदान पर किसी न किसी वजह से मौजूद रहे

कई दिग्गज भी एकसाथ इस मैदान पर किसी न किसी वजह से मौजूद रहे

लॉर्ड्स क्रिकेट का मक्का है, यहां पर कई ऐतिहासिक मुकाबले हुए हैं और इस मैदान का इतिहास भी अपने आप में गजब का है। हर कोई क्रिकेटर यहां खेलना चाहता है, यहां पर हो रहे मैचों को देखना चाहता है और यहां पर एक अलग ही क्रिकेट माहौल मिलता है। भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज भी एकसाथ इस मैदान पर किसी न किसी वजह से मौजूद रहे।

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली भी स्टैंड में मौजूद

दूसरे वनडे में विराट कोहली की वापसी के साथ हमें रोहित और कोहली की जोड़ी देखने को मिली जो आधुनिक भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़े दो महान खिलाड़ी हैं। हमने इसी दौरान बीते जमाने की दिग्गज जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली भी स्टैंड में मौजूद रहे।

1990 से लेकर 2000 के दशक में गांगुली और सचिन ने मिलकर भारत को बहुत मैच जिताए हैं और इनका योगदान काफी महान रहा है। दोनों ही भारतीय क्रिकेट की आईकॉनिक हस्ती हैं। यह दोनों खिलाड़ी तब भी लॉर्ड्स में मौजूद थे जब भारत ने 2002 में नेटवेस्ट ट्रॉफी जीती थी।

धोनी और सुरेश रैना भी यहां मौजूद रहे

धोनी और सुरेश रैना भी यहां मौजूद रहे

वहीं मध्यक्रम के दो दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना भी यहां मौजूद रहे। एक साथ एक मुकाबले में एक ही दिन इतने सभी इतने सारे भारतीय दिग्गजों की चर्चित जोड़ी को एक साथ पाने जैसा है। धोनी इंग्लैंड में पहले से ही मौजूद हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेटरों से मुलाकात भी की है तो वही सुरेश रैना भी उनसे मिलने के लिए शामिल हो गए।

एक बार फिर से भारतीय बॉलर हावी

एक बार फिर से भारतीय बॉलर हावी

धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और सुरेश रैना को पिछले सीजन में कोई खरीददार नहीं मिला था लेकिन इससे पहले दोनों ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई साल तक खेला जहां पर धोनी कप्तान रहे और सुरेश रैना ने उनके डिप्टी के तौर पर काम किया।

जहां तक मुकाबले की बात है तो भारतीय क्रिकेट टीम ने अंग्रेजों की एक बार फिर से हालत पतली कर दी है क्योंकि इंग्लिश खिलाड़ी जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो द्वारा दी गई अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और देखते ही देखते उनके छह विकेट 30 ओवर में धराशाई हो गए। भारत के लिए युजवेंद्र चहल अब तक 3 विकेट निकाल चुके हैं जिन्होंने जॉनी बेयरस्टो, जो रूट और बेन स्टोक्स को सस्ते में आउट किया है।

चहल, हार्दिक ने विकेट लिए

जॉस बटलर को मोहम्मद शमी ने आउट किया तो वही ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या का गेंदबाजी में योगदान सराहनीय रहा और उन्होंने अभी तक 2 विकेट ले लिए हैं। हार्दिक ने 23 रन पर खेल रहे जेसन राय को चलता किया और 33 रन बनाकर खेल रहे लिविंगस्टोन को भी आउट किया।

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम 41 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 208 रन बना चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+