25 साल के शुभमन गिल ने अकेले हिला डाली रिकॉर्ड बुक, एजबेस्टन जीतकर लगाई धांसू कीर्तिमानों की झड़ी
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच अंतिम दिन समाप्त हो गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबानों को चारों खाने चित करते हुए पटखनी देते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। भारत के बैटिंग विभाग में बाद गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया।
टीम इंडिया की जीत के हीरो कुछ खिलाड़ी थे, उनमें शुभमन गिल की बैटिंग प्रमुख है। गिल को जीत के बाद प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया। उन्होंने कई कीर्तिमान अकेले ही तोड़ डाले। गिल के अलावा कुछ अन्य प्लेयर्स ने भी अपना काम बखूबी किया। मुकाबले में बने कीर्तिमानों की तरफ नज़र डालना जरूरी है।

IND vs ENG: गिल ने बनाए कई कीर्तिमान
शुभमन गिल के नाम ऐतिहासिक उपलब्धिक हो गई है, वह विदेश में टेस्ट जीतने वाले सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा बैटिंग में वह 400 रन एक टेस्ट में बनाने वाले पहले भारतीय हैं। एक टेस्ट में 250 और 150 रन बनाने वाले भी वह पहले भारतीय हैं। इसके अलावा बर्मिंघम में टेस्ट जीतने वाले वह पहले एशियाई कप्तान हैं।
भारतीय टीम के नाम भी हुए कुछ आंकड़े
गिल के अलावा टीम इंडिया के भी कुछ कीर्तिमान बने हैं। भारत ने रनों के हिसाब से विदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है, टीम इंडिया ने 336 रनों से जीत दर्ज की, इसके अलावा बर्मिंघम में जीत दर्ज करने के मामले में टीम इंडिया पहली एशियाई टीम है। टेस्ट मैच में पहली बार भारत ने 1000 से ज्यादा रन बनाए। विदेशों में भारत ने सबसे ज्यादा टेस्ट का रिकॉर्ड बना दिया है, भारत ने 30वीं जीत के साथ पाकिस्तान (29) को पछाड़ दिया।
IND vs ENG: आकाश दीप का रिकॉर्ड
आकाश दीप ने इस मुकाबले में कुल 10 विकेट झटके। टेस्ट में इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए ये बेस्ट आंकड़े हैं। उन्होंने 187 रन देकर 10 खिलाड़ी आउट किये। चेतन शर्मा ने 188 रन देते हुए 10 विकेट झटके थे, यह साल 1986 की बात है।












Click it and Unblock the Notifications