IND vs ENG: इस हसीना पर टिकी फैंस की निगाहें, यशस्वी जायसवाल की गर्लफ्रेंड ने लूटी महफिल?
Yashasvi jaiswal Girlfriend: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपनी बल्लेबाजी के कारण अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी जायसवाल ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि दूसरी पारी में वह बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए। यशस्वी जायसवाल ने पिछले कुछ समय के दौरान अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है।
मैच के दौरान लड़की की तस्वीर वायरल
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान एक लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में दिखाई दे रही लड़की को यशस्वी जायसवाल की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है। हालांकि, इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि आखिर वो लड़की कौन है?

जायसवाल की पुरानी तस्वीर वायरल
सोशल मीडिया पर फैंस इस बात का दावा कर रहे हैं कि यशस्वी जायसवाल और इस लड़की के बीच कनेक्शन है। लड़की ने सफेद कलर की भारत की टीशर्ट पहन रखी है। इसके साथ ही जायसवाल की एक साल पुरानी इंस्टाग्राम पोस्ट भी वायरल हो रहा है। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में जायसवाल दो महिलाओं के साथ नजर आ रहे हैं।
कौन है जायसवाल की गर्लफ्रेंड?
सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि जायसवाल जिन दो महिलाओं के साथ पुरानी तस्वीर में नजर आ रहे हैं, उन्हीं में से एक लड़की भारत और इंग्लैंड मैच के दौरान स्टेडियम में है। जायसवाल ने उस पुरानी पोस्ट में फैमिली का टैग लगाया हुआ है। मैडी हैमिल्टन नाम का एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट ने पुरानी तस्वीर को जोड़ते हुए इस लड़की को जायसवाल की गर्लफ्रेंड बताया है।
मिस्ट्री गर्ल को लेकर फैंस के मन में सवाल
इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर फैंस के मन में कई तरह के सवाल हैं। कुछ फैंस का मानना है कि यशस्वी जायसवाल के साथ पुरानी तस्वीर में नजर आ रही लड़की और यह लड़की एक ही है जबकि कुछ फैंस इन दोनों ही लड़कियों को अलग-अलग बता रहे हैं। तस्वीर देखने पर यह साफ पता नहीं चल पाता है कि ये दोनों लड़कियां एक हैं या नहीं?
वापसी पर जायसवाल की नजरें
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बल्ले से फ्लॉप रहने वाले जायसवाल दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करना चाहेंगे। यशस्वी जायसवाल ने बेहद कम ही समय में अपने आप को भारतीय टीम का मजबूत हिस्सा बना लिया है। जायसवाल भारत के लिए टी-20 और टेस्ट क्रिकेट में लगातार खेल रहे हैं। इस दौरान उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है।












Click it and Unblock the Notifications