IPL 2025 का हीरो, डेब्यू में साबित हुआ जीरो, टेस्ट में साईं का सुनहरा सपना टूटा!

Ind vs Eng 1st Test, Sai Sudharsan: आईपीएल 2025 में सबसे अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले साईं सुदर्शन का टेस्ट में आगाज निराशाजनक रहा है। साईं सुदर्शन का टेस्ट डेब्यू ऐसा रहा जिसे वो शायद जल्दी भूलना चाहेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले, लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट में अपने डेब्यू की पहली ही पारी में वह बिना खाता खोले आउट हो गए।

अच्छी शुरुआत के बाद गिरे दो विकेट (Ind vs Eng 1st Test, Sai Sudharsan)

साईं सुदर्शन को तब बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया गया जब भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए थे। यशस्वी जायसवाल के साथ 91 रनों की शानदार साझेदारी करने के बाद केएल राहुल पवेलियन लौटे। लंच ब्रेक से ठीक पहले राहुल के साथ-साथ साईं भी पवेलियन लौट गए। हालांकि उन्होंने शुरुआत में स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश की, लेकिन उनके कदमों में झिझक साफ दिख रही थी।

Sai Sudharsan 1

साईं सुदर्शन ने किया निराश

शुरुआत में ही यशस्वी के साथ दो-तीन बार रन लेने में भी थोड़ी गड़बड़ी नजर आई। वे अपने पहले रन की तलाश में थे, लेकिन लय में नहीं आ सके। उनकी पारी का अंत बेहद निराशाजनक रहा। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने लंच से ठीक पहले आखिरी ओवर डाला। चौथी गेंद लेग स्टंप से अंदर आती हुई दिखी लेकिन फिर और बाहर निकल गई। सुदर्शन ने उसे फाइन लेग की तरफ खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हल्के से बल्ले का किनारा लेकर सीधा विकेटकीपर जैमी स्मिथ के दस्तानों में समा गई।

साईं के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

साईं अब उन भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं, जो टेस्ट डेब्यू में शून्य पर आउट हुए, और ऐसा करने वाले वह 2011 के बाद पहले भारतीय बने हैं। साईं के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि ध्रुव जुरेल, सरफराज खान या अभिमन्यु ईश्वरन जैसे अनुभवी डोमेस्टिक खिलाड़ियों को नज़रअंदाज़ कर साई को मौका देना सही फैसला था या नहीं? हालांकि, साई को अपनी काबिलियत साबित करने का दूसरा मौका इस टेस्ट की दूसरी पारी में मिलेगा। देखना होगा क्या वो वापसी कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+