बारिश के बाद दोबारा खेल शुरू, जानें किसे होगा फायदा?

IND vs ENG Rain stops play: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल बारिश के कारण रोक दिया गया था। लेकिन 22 मिनट बाद खेल को दोबारा शुरू कर दिया गया। इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में है और जीत की ओर बढ़ रही है। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 181 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्रॉली ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 181 रनों की बड़ी साझेदारी की।

भारत को विकेट की तलाश (IND vs ENG Rain stops play)

बेन डकेट 88 और क्रॉली 89 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। भारतीय गेंदबाजों को अब तक एक भी विकेट नहीं मिल पाया है। कप्तान शुभमन गिल और तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने गेंद को स्विंग कराने की कोशिश की, लेकिन पिच से उन्हें कोई मदद नहीं मिली। वहीं कोई भी गेंदबाज अब तक हुए खेल में अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हो सका है।

IND vs ENG 1

बारिश से भारत को फायदा

मैच में अब इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 190 रन की ज़रूरत है और उसके सभी 10 विकेट सुरक्षित हैं। यदि बारिश के बाद पूरा खेल संभव होता है, तो भारत के लिए मुकाबले में वापसी करना काफी मुश्किल हो सकता है। वहीं, बारिश अगर दोबारा आती है तो मुकाबला ड्रा हो सकता है। ऐसे में भारतीय टीम को फायदा मिलेगा और वह हार झेलने से बच जाएगी।

बेन डकेट ने जड़ा शतक

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 121 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। डकेट की यह पारी तेज़, आत्मविश्वास से भरी और नियंत्रण में रही। डकेट ने अपने साथी ओपनर जैक क्रॉली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए बेहतरीन साझेदारी की और भारतीय गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर अब तक 180 रनों से ज़्यादा की ओपनिंग साझेदारी कर ली है, जिससे इंग्लैंड को लक्ष्य का पीछा करने में बड़ी मदद मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+