ENG Vs IND, 1st Test: इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल ने अपने नाम की बड़ी उपलब्धि, बने ऐसा करने वाले छठे भारतीय

India vs England, 1st Test: टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में आज, 25 जनवरी को इंग्लैंड से भिड़ रही है। हैदराबाद में खेले जा रहे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है।

केएल राहुल ने गुरुवार को पहले टेस्ट में खेल के सभी फॉर्मेट में 50 मैच खेलने वाले छठे भारतीय क्रिकेटर बनकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। केएल राहुल ने वनडे और टी20I फॉर्मेट में 72 मैच खेले हैं और, पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के बाद वह अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

KL Rahul, Rohit Sharma

केएल राहुल अब विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों के साथ विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज को टेस्ट सीरीज के लिए बैट्समैन के रूप में चुना गया है, जबकि केएस भरत को हैदराबाद टेस्ट में बतौर विकेटकीपर चुना गया है।

टेस्ट मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने खबर लिखे जाने तक 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह के खाते में एक विकेट आया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+