IND vs BAN: बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद शमी की जगह भारतीय टीम में दूसरा खिलाड़ी शामिल
मोहम्मद शमी चोट के बाद बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बीसीसीआई ने अब टीम इंडिया में उमरान मलिक को शामिल किया है। वह न्यूजीलैंड दौरे पर भी खेल चुके है।

Umran Malik for Bangladesh ODI: बांग्लादेश दौरा शुरू होने से पहले मोहम्मद शमी चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए। ऐसे में बीसीसीआई को जल्दी ही उनका रिप्लेसमेंट घोषित करना था। उमरान मलिक को शमी की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ट्रेनिंग करते हुए शमी कंधे की चोट के बाद बाहर हो गए थे। उमरान मलिक न्यूजीलैंड दौरे पर खेलने के लिए गए थे।
बिजनेस क्लास में खाना नहीं, सामान का अता-पता नहीं, दीपक चाहर ने शेयर किया एयरलाइन में बुरा अनुभवबीसीसीआई ने दी जानकारी
शमी के बाहर होने की जानकारी बीसीसीआई ने ट्विटर पर दी। बोर्ड ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज को लेकर ट्रेनिंग के दौरान शमी को कंधे में चोट आई है। वह इस समय बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में एनसीए में हैं। वह तीन मैचों की सीरीज में अब भाग नहीं ले पाएंगे। सीनियर चयन समिति ने शमी की जगह उमरान मलिक को टीम में शामिल किया है।
टेस्ट टीम में भी हो सकता है बदलाव
मोहम्मद शमी फ़िलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में ठीक हो रहे हैं। उनको कितना समय लगेगा, यह बाद में ही पता चलेगा। बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम वनडे के बाद टेस्ट सीरीज में भी खेलेगी। शमी को टेस्ट टीम में भी शामिल किया गया है। अगर समय पर वह ठीक होकर वापस मैदान पर नहीं लौटते हैं, तो टेस्ट टीम में भी रिप्लेसमेंट देखने को मिल सकता है। शमी की चोट कितनी गहरी है, यह बीसीसीआई की तरफ से अभी तक नहीं बताया गया है। कुछ समय बाद इस बारे में चीजें साफ़ होने की उम्मीद की जा सकती है।
भारतीय वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।












Click it and Unblock the Notifications