IND vs BAN: टॉस के वक्त ही भिड़ गए भारत-बांग्लादेश के कप्तान! क्यों नहीं मिलाया हाथ
IND vs BAN U19 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में मैदान का माहौल गरमा गया। आमतौर पर टॉस के समय दोनों कप्तान मुस्कुराकर हाथ मिलाते हैं और फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन आज बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में नजारा बिल्कुल अलग था।
भारतीय कप्तान और बांग्लादेशी कप्तान अजीजुल हाकिम तमीम ने टॉस के लिए खड़े होने के दौरान एक-दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाया। दोनों देशों के बीच चल रही तल्खी को इसका कारण माना जा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भारत में भेजने से मना किया है। इसके बाद से रिश्ते खराब हुए हैं।

दोनों कप्तानों ने नहीं बढ़ाया हाथ
जब दोनों कप्तान टॉस के लिए मैच रेफरी के साथ बीच मैदान पर आए, सहज दिखाई दे रहे थे। टॉस प्रक्रिया शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान ने हाथ आगे नहीं बढ़ाया और बांग्लादेशी कप्तान भी अपनी जगह पर अकड़ के साथ खड़े रहे। मैच रेफरी ने भी दोनों के बीच की कड़वाहट को महसूस किया। टीम इंडिया की कप्तानी आयुष म्हात्रे के पास है।
इस विवाद की जड़ें हालिया वीजा विवाद और टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू को लेकर चल रही खींचतान से जुड़ी मानी जा रही हैं। इसके अलावा, अभ्यास सत्र के दौरान भी दोनों टीमों के बीच तीखी बहस की खबरें आई थीं। टॉस के वक्त हाथ न मिलाना इस बात का संकेत है कि यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह एक व्यक्तिगत और राष्ट्रीय सम्मान की लड़ाई बन चुका है।
एशिया कप वाला घटनाक्रम रिपीट
पाकिस्तान के साथ एशिया कप में जिस तरह का घटनाक्रम रहा था, उसी तरह अब बांग्लादेश के साथ हो चला है। अंडर 19 वर्ल्ड कप में यह साफ़ तौर पर देखा गया। एशिया कप सलमान अली आगा से सूर्यकुमार यादव ने हाथ नहीं मिलाया था। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय कप्तान ने यह कदम उठाया था। अब अंडर 19 वर्ल्ड कप का यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications