Rishabh Pant मोटे हो गए हैं और फिट भी नहीं हैं, पाकिस्तान से आया बयान
ऋषभ पन्त ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली थी।

IND vs BAN 1st Test: ऋषभ पन्त का सफेद गेंद क्रिकेट में प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में वह शानदार रहे हैं। हालांकि सफेद गेंद क्रिकेट में खराब खेल के कारण उनकी हर प्रारूप में आलोचना भी देखी गई है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पन्त तेज शुरुआत के बाद आउट हो गए थे। पाकिस्तान के एक पूर्व क्रिकेटर ने ऋषभ पन्त में फुर्ती की कमी बताई है। इस क्रिकेटर ने इसका कारण भी बताया है।
Recommended Video

ऋषभ पन्त अजीब तरह से हुए आउट
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट का कहना है कि ऋषभ पन्त का वजन ज्यादा है। उन्होंने कहा कि वह ओवरवेट होने के कारण फुर्ती नहीं दिखा पा रहे हैं। उनके अंदर चुस्ती की कमी दिखाई देती है। अपने यूट्यूब चैनल पर बट ने कहा कि ऋषभ पन्त का जो तरीका है, उसी तरह वह खेल रहे थे लेकिन नया करने का प्रयास करते हुए आउट हो गए। गेंद बैट और पैड से लगने के बाद स्टंप्स में लगी। वह बहुत अजीब तरीके से आउट हुए।

ऋषभ पन्त का वजह ज्यादा है
बट ने कहा कि मैं हमेशा ऋषभ पन्त की फिटनेस पर बात करता हूँ। जिस तरीके के शॉट वह खेलते हैं, अगर फिट होते तो आसानी से खेल पाते। निश्चित तौर पर मुझे लगता है कि उनका वजन ज्यादा है, इस वजह से वह फुर्तीले नहीं हैं। फिटनेस के मामले में जिस स्तर पर उनको होना चाहिए, वह नहीं हैं। पन्त ओवरवेट हो गए हैं।

पन्त ने खेली थी तेज पारी
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद ऋषभ पन्त ने तूफानी अंदाज दिखाया था। पन्त ने तेज खेलते हुए बांग्लादेश के गेंदबाजों के ऊपर दबाव बनाने का प्रयास किया था। हालांकि वह ज्यादा कामयाब नहीं हुए लेकिन एक उपयोगी पारी खेलकर आउट हो गए। पन्त ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications