'हिटमैन' के फैंस के लिए अच्छी खबर, रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश रवाना होने को तैयार
रोहित शर्मा अपनी अंगूठे की चोट से उभर गए हैं और उन्होंने टीम मैनेजमेंट को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपनी उपलब्धता को लेकर सूचित कर दिया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के नजरिए से एक अच्छी खबर है कि नियमित कप्तान रोहित शर्मा अपनी अंगूठे की चोट से उभर गए हैं और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मुकाबले में वापसी करने के लिए तैयार हैं। स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित ने टीम मैनेजमेंट को सूचना दे दी है कि वह दूसरे टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। जानकारी मिली है कि रोहित ने बांग्लादेश से आने की प्लानिंग कर ली है। वह आज या कल में बांग्लादेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
रोहित बांग्लादेश दौरे पर मौजूद टीम इंडिया का हिस्सा थे और वहां उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली थी जहां दूसरे मुकाबले में उनको फील्डिंग करते हुए चोट लग गई थी और उसके बाद वे 9वें नंबर पर बैटिंग करने आए थे जहां पर उन्होंने टीम को लगभग जीत दिलाने वाली एक अर्धशतकीय पारी खेल दी थी। लेकिन भारत मुकाबला 5 रनों से हार गया था। इसके बाद रोहित अपनी चोट के इलाज के लिए भारत वापस आ गए थे और उनके अंगूठे में डिसलोकेशन पाया गया था। अच्छी बात यह थी कि फ्रैक्चर नहीं था जिसके चलते उनकी चोट जल्दी भर गई है और कप्तान टीम इंडिया के खेमे में फिर से वापसी करने के लिए तैयार है।
Recommended Video
भारत ने रोहित की कप्तानी में वनडे सीरीज गंवाई थी और अब 14 दिसंबर से पहले टेस्ट मैच खेला जा रहा है जहां भारत जीत की ओर है क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश को 150 रनों पर ढेर कर दिया है जबकि इससे पहले भारत ने 404 रनों का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ चुकी है और उम्मीद है जब तक रोहित टीम से जुड़ेंगे भारत यह मुकाबला जीतने की कगार पर होगा।
रोहित की कप्तानी पर सवालिया निशान लगते रहे हैं क्योंकि उन्होंने एशिया कप के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में भी हार पाई है लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि रोहित को अभी और मौके देने चाहिए। कैफ ने कहा है कि द्विपक्षीय सीरीज में रोहित काफी अच्छे रहे हैं लेकिन बड़े टूर्नामेंट में विफल रहे इसी वजह से लोग खुश नहीं है। लेकिन रोहित एक अच्छे कप्तान हैं और हमें इंतजार करना होगा। रोहित के लिए अब अगले साल भारत में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप काफी अहम है।












Click it and Unblock the Notifications