IND vs BAN: मोहम्मद शमी ने रच दिया इतिहास, धांसू कीर्तिमान बनाकर वर्ल्ड क्रिकेट में मचाया तहलका
IND vs BAN Champions Trophy: एकदिवसीय क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए धमाकेदार गेंदबाज कई आए हैं और आगे भी आते रहेंगे। उनमें मोहम्मद शमी का नाम आना लाजमी है। चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए शमी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों का धुआं निकाल दिया।
शमी आईसीसी इवेंट्स में धांसू गेंदबाजी करते हैं और इस बार भी यही कर दिखाया है। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पावरप्ले में ही अपना जलवा दिखाने वाले शमी ने एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। उन्होंने दिग्गजों की लिस्ट में खुद को शामिल कर लिया। मोहम्मद शमी ने मुकाबले में पंजा खोला। उन्होंने 53 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये।

एकदिवसीय क्रिकेट में शमी ने अपने 200 विकेट पूरे कर दिए। वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे तेज 200 वनडे विकेट लेने के मामले में शमी का नाम दूसरे स्थान पर है। पहला नाम मिचेल स्टार्क का है। शमी ने इस आंकड़े को हासिल करने के लिए कुल 104 मुकाबले खेले।
मिचेल स्टार्क ने यह आंकड़ा 102 मैचों में हासिल किया था। मोहम्मद शमी के लिए यह बड़ा माइलस्टोन है। यह कीर्तिमान इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के दौरान ही आ सकता था लेकिन उस सीरीज में वह सभी मुकाबले नहीं खेल पाए थे।
IND vs BAN: टॉप पर कौन सा भारतीय
टीम इंडिया के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में कम ही बल्लेबाजों ने 200 विकेटों का आंकड़ा हासिल किया है। शमी इस आंकड़े तक आने वाले आठवें गेंदबाज हैं। नम्बर एक पर यहाँ भी अनिल कुंबले का नाम है। वह टेस्ट क्रिकेट में भी भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट वाले गेंदबाज हैं। एकदिवसीय में कुंबले के नाम 334 विकेटों का आंकड़ा है।
IND vs BAN: भारत के आठ गेंदबाजों ने किया यह कारनामा
कुंबले के अलावा श्रीनाथ, अजित अगरकर, जहीर खान, हरभजन सिंह, कपिल देव आदि गेंदबाजों ने भी यह आंकड़ा हासिल किया है। शमी के लिए आंकड़ा खास इसलिए है क्योंकि उन्होंने सबसे कम मैचों में इतने विकेट अपने नाम किये हैं। शमी के सामने बड़े-बड़े बल्लेबाज रनों के लिए तरसते हैं।
एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट वाले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क- 102 मैच
मोहम्मद शमी- 104 मैच
सक्लेन मुश्ताक- 104 मैच
ट्रेंट बोल्ट- 107 मैच
ब्रेट ली- 112 मैच












Click it and Unblock the Notifications