IND vs BAN: क्या रद्द हो गई भारत-बांग्लादेश के बीच सीरीज? बीसीबी अध्यक्ष ने साफ़ की स्थिति

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच लंबे समय से अटकी सफेद गेंद सीरीज को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने इस मामले को लेकर चीजें साफ़ की हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बोर्ड सीरीज के लिए रास्ता देख रहे हैं।

दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और इतने ही टी20 मुकाबलों की सीरीज अगस्त 2025 में होनी थी। उस समय दोनों देशों के राजनीतिक संबंधों में तनाव बढ़ने के बाद दौरा आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद सितंबर 2026 में सीरीज कराने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक इसके आयोजन की कोई स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है। ऐसा लग रहा है कि सितंबर में तो यह सीरीज रद्द ही है।

Ind vs Ban

इसी बीच तमीम इकबाल ने रविवार को एक बातचीत के दौरान सीरीज को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश दोनों इस मामले में गंभीर हैं और दोनों क्रिकेट बोर्ड यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह सीरीज हो। उनके अनुसार दोनों पक्ष अब अपने कार्यक्रम में उपलब्ध समय तलाश रहे हैं।

तमीम ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड दोनों यह देख रहे हैं कि किस समय और किस विंडो में इस सीरीज का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों तरफ से मंशा सकारात्मक है। हालांकि उन्होंने कोई निश्चित डेट नहीं बताई।

क्यों अटकी हुई है भारत-बांग्लादेश सीरीज?

अगस्त 2024 में बांग्लादेश में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना सत्ता से हटने के बाद भारत आ गई थीं और इसके बाद दोनों देशों के बीच संबंध पहले जैसे नहीं रहे। इसके बाद बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपनी टीम नहीं भेजी थी, उससे भी दोनों क्रिकेट बोर्ड के बीच रिश्ते खराब हुए थे।

भारत सरकार की क्या भूमिका?

एक और अहम बात राजनीतिक और कुटनीतिक कदम भी है। बांग्लादेश के मौजूदा प्रधानमंत्री का झुकाव भी पाकिस्तान की तरफ ज्यादा देखा गया है। टीम इंडिया की सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत की प्राथमिकता है। इस वजह से भारत सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही भारतीय टीम वहां दौरा करने जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+