IND vs BAN: कानपुर टेस्ट से पहले बढ़ी बांग्लादेश की मुश्किलें, दिग्गज ऑल राउंडर हो सकता है बाहर

IND vs BAN: भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में हार के बाद बांग्लादेश की टीम अगला मैच कानपुर में खेलने वाली है। कानपुर टेस्ट मैच में बांग्लादेश के लिए एक जीत काफी जरूरी रहेगी। हार का सामना करने पर सीरीज हाथ से चली जाएगी। ड्रॉ होने पर भी सीरीज में हार होगी।

अब एक नई समस्या भी देखने को मिली है। बांग्लादेश की टीम से एक बड़ा खिलाड़ी बाहर हो सकता है। इस मैच में बांग्लादेश को अपनी प्लेइंग इलेवन में परिवर्तन करना पड़ सकता है। ऐसा होता है, तो टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है।

shakib al hasan

ऊँगली में चोट के कारण दिग्गज ऑल राउंडर शाकिब अल हसन के खेलने पर संशय बना हुआ है। शाकिब इस मैच में खेलेंगे या नहीं, इस पर फ़िलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से यह जानकारी आई है कि उनका असेसमेंट किया जाना है।

बीसीबी सलेक्शन पैनल के हनन सरकार ने कहा कि मंगलवार को हम कानपुर पहुंचेंगे और इसके बाद दो सेशन होंगे। इस समय हम कोई फैसला नहीं लेना चाहते, कानपुर में शाकिब की उपलब्धता को लेकर स्थिति देखी जाएगी। शाकिब को टीम के फिजियो मोनिटर कर रहे हैं। इसके बाद हम फिजियो से फीडबैक लेंगे।

शाकिब की ऊँगली की चोट की समस्या को नजमुल शान्तो ने नजरअंदाज कर दिया और कहा कि अन्य गेंदबाज अच्छा कर रहे थे इसलिए हमने शाकिब का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया। इसका मतलब यह है कि शुरुआती टेस्ट मैच से पहले शाकिब अल हसन को कोई परेशानी नहीं थी। ऊँगली में चोट बाद में आई है।

गौरतलब है कि शाकिब अल हसन गेंदबाजी के दौरान लय में नजर नहीं आ रहे थे। उनकी गेंदों को भारतीय बल्लेबाजों ने आसानी से सीमा रेखा से बाहर भेजने में सफलता प्राप्त की। शाकिब बैटिंग में भी अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+