IND vs BAN: शाकिब अल हसन को आंखों का चेकअप कराना चाहिए, सुनील गावस्कर ने लगाई फटकार

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शाकिब अल हसन का प्रदर्शन खराब रहा है। शाकिब अल हसन के आउट होने के तरीके पर सुनील गावस्कर ने आलोचना की है।

Sunil Gavaskar

IND vs BAN 2nd Test: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बांग्लादेश का मध्य क्रम कुछ खास नहीं कर पाया। कप्तान शाकिब अल हसन भी सस्ते में आउट हो गए। शाकिब अल हसन के बल्ले से रन आने की स्थिति में बांग्लादेश की लीड और ज्यादा बड़ी हो सकती थी। बांग्लादेश के कप्तान की बैटिंग को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर नाखुश दिखे। गावस्कर ने शाकिब अल हसन को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है।

सोनी स्पोर्ट्स पर सुनील गावस्कर ने शाकिब अल हसन के आउट होने की आलोचना की। पहली पारी में वह 39 गेंद में सिर्फ 16 रन पर आउट हो गए। वह उमेश यादव की गेंद पर हवाई शॉट खेलते हुए चलते बने। मिड ऑफ पर खड़े चेतेश्वर पुजारा ने उनको कैच आउट कर लिया। दूसरी पारी में वह 36 गेंद पर13 रन पर आउट हो गए। इस बार वह जयदेव उनादकट की गेंद पर कवर्स में खड़े शुभमन गिल के हाथों कैच हो गए।

गावस्कर ने कहा कि शाकिब की उम्र क्या है? शायद उनको अपनी आँखों का चेकअप कराना चाहिए। वह बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं, लेकिन दो बार इस तरह से आउट हुए हैं। मैं उनका अनादर करने की बात नहीं कर रहा हूं, कृपया मुझे गलत न समझें। मेरा कहना यही है कि वे धीमी गेंदें नहीं थीं। वह प्रोपर पेस वाली गेंदों पर आउट हुए।

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने ढाका टेस्ट मैच की पहली पारी में 227 रन बनाए। जवाबी पारी में टीम इंडिया ने 314 रन बनाए। दूसरी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश ने 231 रनों का स्कोर हासिल किया। लिटन दास ने टीम की डूबती हुई नैया को बचा लिया और 73 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया को 145 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन शुरुआत अच्छी नहीं रही। स्टंप्स तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 45 रनों का स्कोर हासिल किया। अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+