IND vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच से पहले केएल राहुल ने दी रोहित शर्मा पर अपडेट

केएल राहुल ने रोहित शर्मा पर अपडेट शेयर की है जो बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में अंगूठा चोटिल करा बैठे थे और फिर पहले टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए थे।

Rohit Sharma

भारत के स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल ने रोहित शर्मा पर अपडेट शेयर की है जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेला था। रोहित बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान दूसरे मैच में अंगूठा चोटिल करा बैठे थे जिसके बाद वे इलाज के लिए भारत वापस चले गए थे। फिर मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अब रोहित फिर से फिट होकर दूसरे टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश रवाना होने को तैयार हैं। भारत ने केएल राहुल की कमान में पहला टेस्ट मैच 188 रनों से जीत लिया था।

रोहित की जगह पर अभिमन्यू ईश्वरन को रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया था। राहुल ने बताया है कि रोहित शर्मा की स्थिति के बारे में टीम को 1-2 दिनों में पता लग जाएगा। राहुल ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, रोहित के बारे में हम एक दो दिनों में जान जाएंगे। मुझे इस बारे में ख्याल तक नहीं था क्योंकि फोकस पूरी तरह से टेस्ट मैच पर था।

दूसरा टेस्ट 22 दिसंबर से मीरपुर में शुरू होने जा रहा है। भारत इस मैच को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियन फाइनल की रेस में बने रहने के लिए आगे बढ़ना चाहेगा। वैसे रोहित की गैर मौजूदगी में शुबमन गिल उम्मीद से भी बेहतर दिखाई दिए और वे एक प्रोपर सीनियर खिलाड़ी की माफिक खेल रहे हैं। गिल ने दूसरी पारी में टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। केएल राहुल उनके ओपनिंग जोड़ीदार थे।

रोहित के आने के बाद स्थिति बदल जाएगा। किसी एक ओपनर को मिडिल ऑर्डर में भेजना होगा। जिस तरह से गिल ने प्रदर्शन किया है उसके बाद उनको बाहर करना मुश्किल होगा फिर भले ही उनका बैटिंग ऑर्डर बदल दिया जाए।

जहां तक केएल राहुल की खुद की फॉर्म की बात है तो वह चिंता का विषय बनी हुई है क्योंकि वे सही तरह से रन नहीं कर पा रहे हैं। दोनों ही पारियों में राहुल का स्कोर 30 पार नहीं गया जबकि उनकी एप्रोच भी काफी कमतर दिखाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+