IND vs BAN: सर डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ सकते हैं किंग कोहली, बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में बनेंगे कई बड़े रिकॉर्ड

India vs Bangladesh 2024, Virat Kohli: भारत और बांग्लादेश की टीम मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकल में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इस सीरीज का पहला टेस्ट 19-23 सितंबर को चेन्नई में और दूसरा मैच 27 सितंबर से 1 अक्टूबर को कानपुर में खेला जाएगा। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनका लक्ष्य WTC प्वॉइंट्स टेबल के लिए जरूरी अंक हासिल करना है। एक बार फिर से फैंस की निगाहें विराट कोहली पर होगी। कोहली के पास इस सीरीज में कई रिकॉर्ड बनाने का मौका है।

डॉन ब्रैडमैन की कर सकते हैं बराबरी

इस सीरीज़ के दौरान विराट कोहली के पास चार बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का मौका है। ये उपलब्धियां क्रिकेट इतिहास में उनकी विरासत को और मजबूत कर सकती हैं। कोहली डॉन ब्रैडमैन के 30 टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ़ एक शतक दूर हैं। वहीं दो शतक बनाने पर वह न सिर्फ़ ब्रैडमैन से आगे निकल जाएंगे बल्कि सबसे ज़्यादा टेस्ट शतकों की सूची में मैथ्यू हेडन और शिवनारायण चंद्रपॉल के साथ शामिल हो जाएंगे।

Virat Kohli 1

9,000 रन बनाने का मौका

कोहली की पहुंच में एक और उपलब्धि टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन बनाने वाले शीर्ष क्लब में शामिल होना है। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए उन्हें केवल 152 रनों की जरूरत है, जिससे वह ग्राहम गूच के 8,900 रनों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगे।

चेतेश्वर पुजारा को पछाड़ने का मौका

दिलचस्प बात यह है कि टेस्ट मैचों में 30 अर्धशतक लगाने के बावजूद कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। यह सीरीज उनके लिए इस कमी को दूर करने का मौका है। इसके अलावा कोहली बांग्लादेश के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा के रनों की संख्या को पीछे छोड़ने के लिए तैयार हैं। पुजारा ने बांग्लादेश के खिलाफ 468 रन बनाए हैं, जबकि कोहली के 437 रन हैं। कोहली अगर सिर्फ 32 रन और बना लेते हैं तो वे पुजारा से आगे निकल जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+