IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच इतने बजे शुरू होगा मैच, जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव
IND Vs BAN 1st Test Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के साथ नए सीजन की तैयारी कर रही है। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच और तीन टी 20 मैच खेलना है। पहला टेस्ट 19 सितंबर को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के सभी पहलुओं में कड़ी तैयारी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे चुनौती के लिए तैयार हैं।
प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मौका
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर फैंस की नजरें बनी हुई है। सभी यह जानने के लिए बेकरार है कि पहले टेस्ट में भारतीय टीम किन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चेन्नई टेस्ट के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी थी। ऐसे में इन 16 में किसी 11 खिलाड़ियों को ही प्लेइंग इलेवन में जगह दी जा सकती है।

कब होगा दूसरा टेस्ट मैच
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी। पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। इसके बाद के मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम और 13 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
इतने बजे होगा शुरू, यहां देख सकेंगे लाइव
भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे। जबकि टॉस आधे घंटे पहले सुबह 9:00 बजे होगा। इसके विपरीत टी20 मैच शाम 7:00 बजे शुरू होंगे। फैंस स्पोर्ट्स 18 पर सभी मैच को लाइव देख सकते हैं या इसे जियो सिनेमा ऐप के माध्यम से स्ट्रीम कर सकते हैं। फैंस बेसब्री के साथ भारत-बांग्लादेश सीरीज का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications