WTC Final Oval में होने पर टीम इंडिया बेहद खुश होगी! मास्टर ब्लास्टर सचिन ने क्यों कहा ऐसा?
WTC Final Oval में खेले जाने पर किसे एडवांटेज मिलेगा? इस सवाल का जवाब तीन बजे मैच शुरू होने के कुछ घंटों बाद मिलस जाएगा। सचिन तेंदुलकर ने कहा, ओवल से टीम इंडिया की शानदार यादें जुड़ी हैं। भारत यहां खेलकर खुश होगा।

WTC Final Oval में होने पर टीम इंडिया बेहद खुश होगी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले ये मैसेज दिया है। जानिए क्रिकेट के भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन ने इंग्लैंड में मैच के बावजूद इंडिया के लिए ऐसा क्यों कहा ?
ICC World Test Championship फाइनल से पहले, सचिन ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा, भारत ऑस्ट्रेलिया से ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर भिड़ेगा। भारतीय टीम यह नहीं भूली होगी कि पिछली बार जब वे वहां (द ओवल) खेले थे, तो उन्होंने वहां शानदार प्रदर्शन किया था।
क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इस ग्राउंड पर मैच जीता और अच्छी यादें आपके साथ लंबे समय तक रहेती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे आश्चर्य नहीं होगा कि भारतीय टीम खुश होगी कि वे ओवल में खेल रहे हैं।"
बता दें कि ICC के शेड्यूल के अनुसार, डब्ल्यूटीसी फाइनल 7 जून से 11 जून तक ओवल, लंदन में दोपहर 3 बजे से (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। मौसम खराब होने पर WTC Final को पूरा करने के लिए एक रिजर्व दिन भी रखा गया है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम:-
टीम इंडिया-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन (विकेट कीपर)। टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े मुकाबले में सूर्यकुमार यादव, मुकेश कुमार और यशस्वी जायसवाल को स्टैंड-बाय खिलाड़ी हैं।
WTC Final में ऑस्ट्रेलियाई टीम-
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर , स्टीव स्मिथ (वीसी), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर। स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिच मार्श और मैथ्यू रेनशॉ।












Click it and Unblock the Notifications