IND vs AUS: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाज बरपाएंगे कहर, भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में कौन जीतेगा
IND vs AUS: चैम्पियंस ट्रॉफी में आज से नॉक आउट चरण शुरू हो गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला सेमीफाइनल दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने लीग चरण में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया के दो मुकाबले बारिश की भेंट चढ़ गए थे।
भारतीय टीम ने पिछले ही मैच में कीवी टीम को पराजित किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच आसान नहीं कहा जा सकता क्योंकि कंगारुओं के पास वैरायटी हर विभाग में दिखती है। भारत के तीनों मैच दुबई में हुए हैं और यह चौथा मुकाबला वहां हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पिछली बार टक्कर वर्ल्ड कप फाइनल में हुई थी। उसके बाद दोनों टीमों के बीच अब मुकाबला है और यह भी एक बड़ा मौका है। ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी स्टीव स्मिथ के हाथों में है, भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।
IND vs AUS हेड टू हेड
दोनों टीमों के एकदिवसीय आंकड़ों की तरफ नजर डाली जाए, तो कंगारुओं ने बाजी मारी है। एकदिवसीय क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 151 बार भिड़ंत देखने को मिली है। इन मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने 64 बार जीत दर्ज की है। 57 मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। 10 मैच बिना नतीजे के समाप्त हो गए।
IND vs AUS में कौन जीतेगा
अगर इस मुकाबले की बात की जाए, तो ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा भारी टीम भारत की लगती है। टीम इंडिया के पास शानदार स्पिनरों की खेप है और कीवी टीम के खिलाफ इसका नमूना देखा गया था। दुबई की कंडीशंस देखते हुए कहा जा सकता है कि मुकाबले में टीम इंडिया की जीत होगी।
पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल
दुबई में हर बार एक अलग पिच देखने को मिली है। तीन मैचों में तीन अलग-अलग पिचें थी और अब भी एक नई विकेट के ऊपर मुकाबला होगा। पुरानी पिच का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। ऐसे में कह सकते हैं कि बाद में स्पिनरों के लिए ज्यादा मदद रहेगी। मौसम को लेकर कोई समस्या की बात नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications