'चेहरे पर उदासी, आंखों में इंतजार', भारत के लिए वीजा में देरी ने उस्मान ख्वाजा का किया ये हाल!

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का इंतजार बढ़ गया है क्योंकि उनके भारत वीजा में देरी हो रही है। वे टीम के साथ नहीं जा पाए और अपनी पीड़ा बयां की है।

 Usman Khawaja

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से सेट है। यह हाई प्रोफाइल सीरीज 9 फरवरी से शुरू होने जा रही है लेकिन इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का इंतजार बढ़ गया है क्योंकि उनकी भारत के लिए जाने वाली उड़ान भरने में देरी हो गई है। इसका कारण बना है उनका वीजा लेट हो गया है।

वीजा समय पर नहीं आया

वीजा समय पर नहीं आया

इस बात की जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी है। सीए ने बताया कि पाकिस्तान में पैदा हुए बाए हाथ के बल्लेबाज ख्वाजा का वीजा समय पर नहीं पहुंचा इसके चलते वे उड़ान नहीं भर पाए हैं। जानकारी मिली है वे टीम के एकमात्र सदस्य हैं जिनका वीजा समय पर नहीं आया है।

पॉपुलर मीम शेयर की

पॉपुलर मीम शेयर की

ऐसे में ख्वाजा की झुंझलाहट बढ़ गई है और उन्होंने सोशल मीडिया पर पॉपुलर मीम शेयर की है जहां उन्होंने भारत के लिए अपने वीजा का इंतजार ठीक उस तरह से बताया है जैसे मीम में बैठा एक व्यक्ति बगीचे में खाली जगह पर एकटक देखता रहा है। ये इंसान थोड़ा उदास टाइप है और डिप्रेशन में दिख रहा है। ये मीम हमेशा सोशल मीडिया पर हिट रही है और लोग इसको अपनी या दूसरों की हालत बयां करने के लिए शेयर करते रहे हैं।

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं

सीए को उम्मीद है वीजा बुधवार तक आ जाएगा और ख्वाजा ने गुरुवार तक भारत के लिए निकल लेंगे। ख्वाजा बहुत जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। जस्टिन लैंगर और मैथ्यू हेडन के बाद ऑस्ट्रेलिया को लंबे समय बाद ऐसा ठोस बाए हाथ के ओपनर मिला है। उनकी तकनीक का लोहा विपक्षी टीमें मानती हैं।

ख्वाजा के साथ कुछ और सपोर्ट स्टॉफ भी गुरुवार को निकल सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी को होगा।

Recommended Video

    Ind vs NZ: Suryakumar Yadav बनेंगे नए 'Sixer King', ये रिकॉर्ड करेंगे ध्वस्त | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+