IND vs AUS: कौन हैं टेस्ट में धांसू औसत वाले ऑल टाइम बेस्ट गेंदबाज? टॉप 4 में से 3 एक ही देश के खिलाड़ी

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच में चौथे दिन के खेल में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग ऑर्डर को परेशान करने में कमी नहीं छोड़ी। बुमराह ने आक्रमण को लीड किया।

बुमराह ने इस दौरान एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली। उन्होंने अपने 200 टेस्ट विकेटों का आंकड़ा प्राप्त कर लिया और फैन्स को ख़ुशी से झूमने का मौका भी दे डाला। बुमराह ने टेस्ट में औसत के मामले में दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। यहाँ कम से कम 200 टेस्ट विकेट वाले उन गेंदबाजों के बारे में जानना चाहिए, जिन्होंने सबसे तगड़ी औसत के साथ विकेट झटके।

ind vs aus

जसप्रीत बुमराह: इस ऑल टाइम लिस्ट में पहले स्थान पर भारतीय टीम से जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। उनका अब तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन औसत रहा है। बुमराह ने 19.38 के औसत के साथ 202 टेस्ट विकेट हासिल करते हुए तहलका मचा दिया है।

मैकलम मार्शल: यह खिलाड़ी वेस्टइंडीज से आता है और अपने जमाने में तबाही मचाने का काम किया। मार्शल ने टेस्ट क्रिकेट में 81 मुकाबले खेलते हुए कुल 376 विकेट अपने नाम किये। इस दौरान उनका औसत ध्यान देने योग्य रहा है। उन्होंने 20.94 के औसत से ये विकेट अपने नाम किये।

जोएल गार्नर: एक और कैरेबियाई खिलाड़ी ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है। गार्नर ने भी वेस्टइंडीज के लिए बेहतरीन काम किया है। उन्होंने 58 टेस्ट मुकाबले खेलते हुए 259 विकेट अपने नाम किये। इस दौरान उनका औसत 20.97 का रहा है। 7 बार उन्होंने 5 विकेट हॉल प्राप्त किया था।

कर्टली एम्ब्रोस: वेस्टइंडीज से आने वाले एम्ब्रोस किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनकी धाकड़ बाउंसरों की चर्चा आज भी होती हैं। टेस्ट क्रिकेट में एम्ब्रोस ने 98 मुकाबले खेलकर 405 विकेट अपने नाम किये। उनका औसत 20.99 का रहा है। 22 बार उन्होंने 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+