IND vs AUS: 'करो या मरो' मैच में टीम इंडिया करेगी 3 बड़े बदलाव! बुमराह की होगी वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क, 22 सितंबर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान पर खेला जाएगा। मोहाली में मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए ये मैच करो या मरो से बिल्कुल भी कम नहीं है। पहले टी20 में टीम की ओर से कई गलतियां देखने को मिली थी। ऐसे में दूसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग-11 में जरूरी बदलाव कर सकते हैं।

ओपनिंग में नहीं होगा कोई चेंज

ओपनिंग में नहीं होगा कोई चेंज

नागपुर में भारतीय टीम की ओपनिंग का जिम्मा कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान केएल राहुल के कंधों पर रहेगा। रोहित पिछले मैच में फेल रहे थे और एशिया कप में भी उनका प्रदर्शन औसतदर्ज का ही रहा था, ऐसे में इस मैच में टीम को उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। वहीं, राहुल की बात करें तो एशिया कप के आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ और फिर मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने फिफ्टी लगाई थी। नागपुर में वह अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे।

कैसा होगा मिडिल ऑर्डर

कैसा होगा मिडिल ऑर्डर

मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी पूर्व कप्तान विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के ऊपर रहेगी। तीनों ही खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं। कोहली पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे, लेकिन एशिया कप की 5 पारियों में उन्होंने 276 रन बनाकर फॉर्म में धमाकेदार वापसी की थी। सूर्या ने भी मोहाली में 46 रन का पारी खेली थी। वहीं, हार्दिक बल्ले और गेंद से टीम में एक बड़ा रोल प्ले कर रहे हैं। कंगारूओं के खिलाफ पांड्या ने पहले मैच में नाबाद 71 रन की जोरदार पारी खेली थी।

कीपिंग में कौन?

कीपिंग में कौन?

मोहाली में बतौर विकेटीकपर ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को प्लेइंग-11 में मौका मिला था, लेकिन वह 5 गेंदों में केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए। नागपुर में भी टीम मैनेजमेंट कार्तिक को एक मौका जरूर देना चाहेगी। कार्तिक भले ही मोहाली में कुछ कमाल ना दिखा सके हो, लेकिन टीम इंडिया में वापसी के बाद उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, पंत का प्रदर्शन इस फॉर्मेट में उनके नाम के अनुरुप देखने को नहीं मिला है।

स्पिन में होगा बदलाव

स्पिन में होगा बदलाव

स्पिन डिपार्टमेंट में अक्षर पटेल की जगह पक्की नजर आ रही है, लेकिन युजवेंद्र चहल की जगह रविचंद्रन अश्विन को नागपुर में खेलने का मौका मिल सकता है। चहल पिछले 5 T20I मैचों में चहल ने केवल 5 विकेट चटकाए हैं और बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। एशिया कप में चहल ने 8 की इकोनॉमी से रन खर्च किए थे और मोहाली में भी उनका इकोनॉमी 12.60 का था। वहीं, अश्विन एशिया कप के दो मैचों में 2 विकेट अपने नाम किए थे।

बुमराह की होगी वापसी

बुमराह की होगी वापसी

तेज गेंदबाजी में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार की जगह दीपक चाहर और उमेश यादव की जगह जसप्रीत बुमराह को मौका मिल सकता है। भुवी का प्रदर्शन हाल फिलहाल में बहुत खराब रहा है, खासतौर से डेथ ओवर्स में। ऐसे में चाहर उनके बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। वहीं, बुमराह की प्लेइंग-11 में वापसी शत-प्रतिशत पक्की है। उमेश ने मोहाली में दो ओवर में 27 रन खर्च कर दिए थे। बुमराह के कमबैक से टीम की गेंदबाजी वाकई में काफी दमदार होगी।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+