IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां टी-20 कब? फ्री में मिलेगा LIVE मैच का मजा!
IND vs AUS T20 Next Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम अब पांचवां और आखिरी रोमांचक भिड़ंत के लिए तैयार हैं। पांच मैचों की टी-20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का पांचवां मुकाबला शनिवार 9 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के द गब्बा, ब्रिस्बेन (The Gabba, Brisbane) में खेला जाएगा। चौथा टी-20 मैच जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है। ऐसे में अब टीम अंतिम मैच जीतकर पर कब्जा जमाना चाहेगी।
सीरीज के फाइनल मैच पर सबकी नजर (IND vs AUS T20 Next Match)
सीरीज में दोनों ही टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया है। जिसके कारण यह मुकाबला अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले सीरीज का फाइनल और निर्णायक मैच बन गया है। पहला मैच बारिश में धुलने के बाद दूसरे टी-20 में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारत के युवा खिलाड़ियों ने जोरदार वापसी की। टीम इंडिया ने तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज को बराबर कर दिया था।

युवा खिलाड़ियों पर होगी नजर
तीसरे टी-20 में वॉशिंगटन सुंदर ने दबाव में 49 रनों की मैच-जिताऊ नाबाद पारी खेलकर भारत की जीत सुनिश्चित की थी। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अपनी युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन से सबको प्रभावित किया है। हालांकि, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा जैसे युवा बल्लेबाजों को अभी भी अपने बेस्ट पारी का इंतजार है।
वापसी पर होगी ऑस्ट्रेलिया की नजरें
दूसरी ओर मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने घरेलू मैदान पर नियंत्रण हासिल करने के लिए टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस जैसे सितारों पर निर्भर करेगी। चौथे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 119 रनों पर सिमट गई थी। लिहाजा पांचवें मैच में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज वापसी करना चाहेगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों में से कौन सी टीम बाजी मारती है।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट (गेम 1-3), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, टिम डेविड, बेन द्वारशुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।












Click it and Unblock the Notifications