IND vs AUS: 'काश ऐसी बल्लेबाजी फाइनल में किया होता...', भारत को जीत दिलाने के बावजूद ट्रोल हुए सूर्यकुमार यादव
India vs Australia, 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज कर ली है। 209 का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने आठ विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने भारत को अंतिम गेंद पर जीत दिलाई। भारत की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 80 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 80 रन जड़कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
ट्रोल हो रहे हैं सूर्यकुमार यादव: अपनी दमदार बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सूर्यकुमार यादव को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे। ऐसे में क्रिकेट फैंस सूर्यकुमार यादव को फिर से निशाने पर ले रहे हैं।

फाइनल में किया था निराश: वर्ल्ड कप जैसे बड़े फाइनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में 18 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला था। सूर्यकुमार यादव की पारी को देखकर फैंस ने उनकी जमकर आलोचना की थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए जब उन्हें कप्तानी सौंपी गई तो इसके बाद से ही सूर्यकुमार यादव आलोचकों के निशाने पर हैं।
ईशान किशन ने भी दिखाया दम: सूर्यकुमार यादव के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाजी ईशान किशन ने भी ऑस्ट्रेलिया खिलाफ अपने बल्ले का दम दिखाया। उन्होंने 39 गेंदों में 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। इस सीरीज का अगला मुकाबला रविवार यानी की 26 नवंबर को खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications