Smriti Mandhana ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, सबसे तेज शतक जड़ रचा इतिहास
IND vs AUS Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने इतिहास रच दिया है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक तूफानी पारी खेलते हुए मंधाना ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस वनडे मैच में मंधाना ने सिर्फ 50 गेंदों में शतक जड़कर महिला वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा (IND vs AUS Smriti Mandhana)
मंधाना ने न केवल महिला क्रिकेट में रिकॉर्ड बनाया, बल्कि उन्होंने पुरुष क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। कोहली ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक लगाया था, जो अब तक किसी भी भारतीय द्वारा वनडे में सबसे तेज शतक था। मंधाना ने यह उपलब्धि हासिल कर भारतीय क्रिकेट इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा लिया है।

भारत को दिलाई ताबड़तोड़ शुरुआत
ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 413 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मंधाना ने भारत को वह शुरुआत दी जिसकी सख्त जरूरत थी। उन्होंने अपनी पारी में 16 चौके और 5 छक्के लगाए। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने सिर्फ 20 ओवरों में 206 रन बना लिए थे, और इस दौरान उन्होंने सिर्फ दो विकेट खोए। मंधाना के साथ क्रीज पर कप्तान हरमनप्रीत कौर भी मौजूद थीं, जिन्होंने 34 गेंदों में 52 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया।
रिकॉर्ड्स की बारिश
इसी मैच में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी ने भी 57 गेंदों में शतक बनाया था, जो महिला वनडे में संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज शतक था। मूनी के रिकॉर्ड के कुछ ही घंटों बाद, मंधाना ने उसे पीछे छोड़ दिया। अब महिला वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम है, जिन्होंने 2012 में 45 गेंदों में शतक जड़ा था। मंधाना की इस शानदार पारी ने भारतीय बल्लेबाजी की ताकत को दिखाया है और यह साबित किया है कि टीम बड़े लक्ष्यों का पीछा करने में सक्षम है।












Click it and Unblock the Notifications