IND vs AUS: खुद की गलती से आउट शुभमन गिल मैदान पर चीखे, कॉमेंटेटर बोले ये नहीं सुधरेंगे

Shubman Gill लगातार दो वनडे में एक ही तरह का शॉट खेलकर आउट हुए हैं, कॉमेंट्री कर रहे मुरली कार्तिक को गुस्सा आ गया।

Shubman Gill

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम संघर्ष करता हुआ दिखा है। मुंबई वनडे में टीम इंडिया ने 39 रनों के कुल स्कोर पर 4 विकेट गंवाए थे। शुभमन गिल (Shubman Gill) इन दोनों ही मुकाबलों में फ्लॉप साबित हुए हैं। उनके आउट होने की कहानी भी काफी दिलचस्प रही है। गिल दोनों ही मुकाबलों में एक ही तरीके से आउट हुए हैं। विशाखापट्टनम वनडे में खेलते हुए वह आउट होने के बाद खुद के ऊपर काफी ज्यादा गुस्सा हो गए और मैदान पर ही चीख पड़े।

गिल के ऊपर कॉमेंटेटर नाराज

गिल के आउट होने के बाद कॉमेंट्री के रहे लोग भी उनके ऊपर बुरी तरह नाराज हो गया। मुरली कार्तिक ने कहा कि गिल अपनी गलतियों से नहीं सीख रहे हैं। बाहर जाती हुई गेंद पर छेड़खानी कर रहे हैं। पहले वनडे की तरह वह यहाँ भी आउट हो गए। वह गेंद को टाइम नहीं कर पाए और जमीन पर भी नहीं खेल पाये और फील्डर ने कैच पकड़ लिया।

दोनों मैचों में वही शॉट खेल आउट हुए गिल

गौरतलब है कि शुभमन गिल मुंबई वनडे मुकाबले में भी ड्राइव करने के प्रयास में आउट हुए थे। उस समय गेंदबाज मिचेल स्टार्क थे और वह पॉइंट पर कैच हुए थे। इस बार भी स्टार्क थे और वह लाबुशेन को पॉइंट पर कैच देकर चलते बने। गेंद को टाइम करने के बजाय गिल जोर से मारने का प्रयास करते हैं और इसी प्रयास में हर बार मात खा जाते हैं। इस बार वह अपना खाता भी नहीं खोल सके और शून्य के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

सूर्यकुमार यादव लगातार दो बार गोल्डन डक पर आउट

स्टार्क ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए गिल के अलावा रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया। भारतीय कप्तान 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव के साथ भी वही कहानी देखने को मिली। सूर्यकुमार यादव आते ही पहली गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। वह भी पिछले मैच में उसी तरह आउट हुए थे। लगातार दो मैचों में सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। इस तरह टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से तहस-नहस हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+