Ind vs Aus: तीसरे वनडे से भारत का ये 'शतकवीर' खिलाड़ी बाहर! स्टार ऑलराउंडर का खेलना भी मुश्किल
India vs Australia Shubman Gill and Shardul Thakur: भारतीय टीम राजकोट में बुधवार 27 सितंबर को वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेलेगी। इस मैच में सीनियर खिलाड़ियों की टीम में वापसी होने वाली है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि तीसरे वनडे मैच से भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल बाहर रह सकते हैं। शुभम गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी।
शार्दुल ठाकुर को भी रेस्ट: वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शार्दुल ठाकुर को बतौर ऑलराउंडर टीम में जगह दी गई है। शार्दुल ठाकुर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। शार्दुल ठाकुर के लिए पहले दो वनडे मुकाबले निराशाजनक रहे। ऐसे में तीसरे वनडे मैच में उन्हें रेस्ट दिया जा सकता है। क्रिकेट के कई दिग्गज शार्दुल ठाकुर के टीम में होने पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

गिल ने मचाई तबाही: भारत के लिए यह साल वनडे क्रिकेट में कमाल का रहा है। खास तौर पर सलामी बल्लेबाज शुभमन लगातार अपने बल्ले से रनों की बौछार कर रहे हैं शुभमन गिल ने इस साल वनडे क्रिकेट में कुल 5 शतक लगाने का कारनामा किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में गिल ने 104 रनों की पारी खेली शुभमन गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 200 रनों की साझेदारी निभाई जिसकी बदौलत भारत में ऑस्ट्रेलिया के सामने 399 रनों का स्कोर खड़ा किया।
रोहित-कोहली की वापसी: सीरीज के पहले दो वनडे मैचों में विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। लेकिन तीसरे मैच में इन दोनों ही खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो रही है। रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन दोनों ही खिलाड़ियों के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की कोशिश सीरीज का आखिरी मुकाबला जीत कर अपने सम्मान को बचाने की होगी। ऑस्ट्रेलिया को पहले दो मुकाबले में भारतीय टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications