IND vs AUS Schedule: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए ऐसा रहेगा टीम इंडिया का शेड्यूल, रोहित-कोहली पर रहेगी नजरें

IND vs AUS Schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुछ ही दिनों बाद वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर अपनी वापसी करने के लिए तैयार हैं। दोनों दिग्गज 9 मार्च को हुए 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद पहली बार खेलते दिखेंगे। यह सीरीज़ 19 अक्टूबर को पर्थ में वनडे मुकाबले के साथ शुरू होगी।

बदल गया भारतीय टीम का कप्तान (IND vs AUS Schedule)

भारतीय टीम में सबसे बड़ा बदलाव वनडे कप्तानी में देखने को मिला है। चयन समिति ने रोहित शर्मा को हटाकर युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया है। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल रोहित का बतौर वनडे कप्तान आखिरी मैच था। वहीं, सूर्यकुमार यादव टी-20 टीम का नेतृत्व करना जारी रखेंगे, जिसमें गिल उनके उप-कप्तान होंगे।

IND vs AUS 1

टीम में हुए कई बड़े बदलाव

भारतीय टीम में कई बदलाव किए गए हैं। चोटिल होने के कारण हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत टीम से बाहर हैं। टी-20 टीम में नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है और वह वनडे टीम में भी शामिल हैं। वनडे टीम में पांच नए चेहरे हैं। यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी और मोहम्मद सिराज ने वापसी की है। विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को संजू सैमसन से पहले मौका दिया गया है। चयनकर्ताओं ने वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को ODI टीम से बाहर रखा है।

सीरीज का शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग

पहला वनडे-19 अक्टूबर, पर्थ
दूसरा वनडे- 23 अक्टूबर, एडिलेड
तीसरा वनडे- 25 अक्टूबर, सिडनी

पहला टी20- 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा टी20- 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा टी20- 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा टी20- 6 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
पांचवां टी20- 8 नवंबर, ब्रिस्बेन

वनडे मैच भारतीय समयनुसार सुबह 9:00 बजे से शुरू होंगे, जबकि टी-20 मैच दोपहर 1:45 बजे से शुरू होंगे। सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

मिचेल मार्श ( कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, बेन ड्वारशुइस, ट्रेविस हेड, मिचेल ओवन, जॉश इंग्लिस, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम जंपा।

ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम

मिचेल मार्श ( कप्तान), शॉन एबट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जॉश इंग्लिस, मैथ्यू कुन्हेमन, मिचेल ओवन, बेन ड्वारशुइस, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जंपा।

भारत की टी-20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+