IND vs AUS: रोहित शर्मा ने फाड़ी रिकॉर्ड बुक, गांगुली का 18 साल पुराना कीर्तिमान तोड़ हासिल की धांसू उपलब्धि
IND vs AUS: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपने बल्ले से इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा का बल्ला बोला। रोहित ने मुश्किल स्थिति में टीम के लिए 73 रनों की शानदार पारी खेल टीम को सपोर्ट दिया और कुछ कीर्तिमान भी बनाए।
इस मैच में रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के लिए वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस बड़ी उपलब्धि के साथ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

IND vs AUS: रोहित का धमाल
रोहित शर्मा ने अब तक 267 पारियों में 11,249 रन बना लिए हैं। इस आंकड़े के साथ उन्होंने सौरव गांगुली (11,221 रन) को पीछे छोड़ दिया है। दादा ने साल 2007 में अपना अंतिम एकदिवसीय मैच खेला था। इसके बाद से उनका रिकॉर्ड सिर्फ विराट कोहली तोड़ पाए थे लेकिन अब रोहित ने भी इस लिस्ट में एंट्री कर ली है। सौरव गांगुली अब चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। भारत के सर्वाधिक एकदिवसीय रनों के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले और विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं।
IND vs AUS: भारत के टॉप स्कोरर कौन?
भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज़ों की सूची में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने 463 एकदिवसीय मैचों में 18,426 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 200* रहा। अपने करियर में उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक जमाए। विराट कोहली ने अब तक 304* मैच खेलकर 14,181 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 है। उन्होंने 51 शतक और 74 अर्धशतक लगाए हैं और अभी भी फॉर्म में नहीं हैं।
IND vs AUS: गांगुली चले गए नीचे
रोहित शर्मा ने 275* मैचों में 11,225* रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 264 है, जो आज भी एकदिवसीय क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने 32 शतक और 59 अर्धशतक दर्ज किए हैं। सौरव गांगुली ने 308 मैचों में 11,221 रन बनाए, जिनका सर्वोच्च स्कोर 183 रहा और उन्होंने 22 शतक व 71 अर्धशतक जमाए। वहीं राहुल द्रविड़ ने 340 मैचों में 10,768 रन बनाए, जिनका सर्वोच्च स्कोर 153 रहा। उन्होंने अपने करियर में 12 शतक और 82 अर्धशतक बनाए।












Click it and Unblock the Notifications