IND vs AUS: रोहित ने नहीं दिया यशस्वी जायसवाल का साथ? गलत आउट के फैसले पर किया अंपायर को सपोर्ट

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के अंतिम दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आउट देने का मुद्दा प्रमुख रहा। स्निको मीटर के विपरीत जाकर थर्ड अंपायर ने जायसवाल को आउट दिया था। इसके बाद विवाद हुआ।

गेंद बल्ले से टच होती दिखी लेकिन स्निको मीटर पर ऐसा कुछ नहीं था। ऑनफील्ड अंपायर का फैसला नॉट आउट था, ऐसे में मैदानी अंपायर का फैसला बदलने का सबूत नहीं था। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ind vs aus

रोहित शर्मा ने इस मामले माँ अंपायर का समर्थन किया है। रोहित शर्मा ने बल्ले से गेंद का टच होना स्वीकार किया। मुकाबले के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि तकनीक (स्निको) ने कुछ नहीं दिखाया, लेकिन नेकेड आंखों से ऐसा लगा कि कुछ टच है।

भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि अंपायर तकनीक का किस तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं। पूरी निष्पक्षता से कहूं तो मुझे लगता है कि बल्ले से गेंद को टच किया था। हम उस पर ज्यादा गौर नहीं करना चाहते। हम थोड़े दुर्भाग्यशाली रहे हैं।

IND vs AUS मेलबर्न टेस्ट में गावस्कर भड़के

रोहित शर्मा ने तो अंपायर के फैसले पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन सुनील गावस्कर ने तो अपनी भड़ास उसी समय निकाल दी थी। सुनील गावस्कर ने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल करने पर जब कुछ दिखाई नहीं दे रहा है, तो आउट कैसे दिया गया। यह बिलकुल गलत फैसला है। सुनील गावस्कर ने ऑन एयर अंपायर के ऊपर भड़ास निकाली।

IND vs AUS सीरीज में एक मैच बाकी

मेलबर्न टेस्ट में भारत की हार के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की दौड़ दिलचस्प हो गई है। टीम इंडिया की परेशानी अब बढ़ गई है। सिडनी टेस्ट में भारत को जीत दर्ज करनी पड़ेगी। अगर ऐसा नहीं होता है, तो भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+