IND vs AUS: रोहित शर्मा ने दिया सलेक्टर्स को करारा जवाब, 33वां वनडे शतक जड़ लगाई कीर्तिमानों की झड़ी

IND vs AUS: एकदिवसीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना रोहित शर्मा को कितना रास आता है, यह किसी से छुपा नहीं है। एडिलेड एकदिवसीय मैच में फिफ्टी जड़ने के बाद उनका बल्ला सिडनी में भी चला और गेंदबाजों की चीखें निकल गई। रोहित के 121 रनों की नाबाद पारी के कारण भारत ने 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर ली।

रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 33वां शतक जड़कर तमाम आलोचकों को करारा जवाब देने का काम किया है और दर्शकों के चेहरों पर भी एक अलग ख़ुशी देखने को मिल रही है। इस शतक के साथ रोहित ने कुछ कीर्तिमान भी हासिल किये हैं।

ind vs aus

IND vs AUS: रोहित का शानदार रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 9 वां शतक जमा दिया, इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। इसके अलावा रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 50वां शतक था। वनडे में 33, टेस्ट में 12 और टी20 में उनके नाम 5 शतकीय पारियां हैं।

ऑस्ट्रेलिया में किसी दूसरे देश के खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा के नाम सर्वाधिक 6 वनडे शतक हो गए हैं। विराट कोहली 5 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कुमार संगकारा ने भी ऑस्ट्रेलिया में 5 एकदिवसीय शतक जमाए हैं।

IND vs AUS: सचिन-गांगुली की बराबरी

रोहित और कोहली ने सिडनी में भारत के लिए 168 रनों की भागीदारी की। वनडे में ये जोड़ी 150+ की सबसे ज्यादा भागीदारी करने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। सचिन और गांगुली ने 12 बार ऐसा किया था। रोहित और कोहली ने भी 12 बार ऐसा किया है।

IND vs AUS: तीसरी बार विनिंग पारी

सिडनी में एकदिवसीय खेलते हुए रोहित शर्मा ने भारत के लिए तीसरी बार विनिंग पारी खेली है। साल 2008 में रोहित शर्मा ने 66 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा साल 2016 में वह थोड़े अनलकी रहे थे और 99 के स्कोर पर आउट हो गए थे। आज उन्होंने वह कमी पूरी कर सैकड़ा जमाते हुए 121 रन बना डाले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+