IND vs AUS: 'रविन्द्र जडेजा को भारत का उपकप्तान बनाओ,' पूर्व दिग्गज खिलाड़ी की मांग

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान कोई खिलाड़ी नहीं है, केएल राहुल को हटा दिया गया है।

Ravindra Jadeja

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में कोई उपकप्तान नहीं है। इससे पहले खेले गए दो मैचों के लिए केएल राहुल उपकप्तान थे लेकिन अब उनको हटाते हुए किसी को भी नहीं रखा गया है। कप्तान रोहित शर्मा ही उपकप्तान की जिम्मेदारी किसी खिलाड़ी को दे सकते हैं। मैदान से जब वह बाहर किसी काम के लिए जाएंगे, तब ऐसा हो सकता है। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह ने इस पर अपनी राय देते हुए एक ऑल राउंडर को यह जिम्मा देने की सलाह दी है।

रविन्द्र जडेजा को बनाया जाए उपकप्तान

रविन्द्र जडेजा को बनाया जाए उपकप्तान

अपने यूट्यूब चैनल पर हरभजन ने सवाल किया कि भारतीय टीम में उपकप्तान नहीं है। अगला उपकप्तान कौन हो सकता है। इसके बाद उन्होंने अपनी राय देते हुए कहा कि मेरा मानना है कि इस पद पर कोई ऐसा खिलाड़ी होना चाहिए जो नियमित रूप से टीम में शामिल हो। वह विदेश में खेल रहा हो या भारत में खेलता हो। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिस तरह के खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा हैं, अगला उपकप्तान उनको होना चाहिए क्योंकि इससे उनके पास ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी। वह काफी अच्छा खेल रहे हैं। एक सीनियर खिलाड़ी के नाते वह लम्बे समय से खेल रहे हैं। वह अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के क्षेत्र में अपने चरम पर हैं।

दो मैचों में प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे हैं जडेजा

दो मैचों में प्लेयर ऑफ़ द मैच रहे हैं जडेजा

गौरतलब है कि रविन्द्र जडेजा ने पांच से छह माह बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए तहलका मचा दिया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से धमाका किया और प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए। वह दिल्ली टेस्ट मैच में भी घातक गेंदबाजी करने में सफल रहे और वहां भी प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए। टीम इंडिया दो टेस्ट जीतकर पहले ही सीरीज रिटेन कर चुकी है। अब अगले मैच के ऊपर निगाहें रहेंगी। इसे जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी।

अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम

अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+