IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने विशाखापत्तनम में रचा इतिहास, भारत के खिलाफ वनडे में दर्ज की सबसे तेज जीत

Australia Record at Visakhapatnam: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत के खिलाफ विशाखापत्तन में रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की है। इतनी तेज जीत तो टी20 में भी हासिल नहीं होती जितनी कंगारूओं ने वनडे में की है।

IND vs AUS ODI

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम ने विशाखापट्टनम में हुए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को महज 11 ओवर में ही रौंद दिया। भारत ने इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में केवल 117 ही रन बनाए थे जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया ने मिशेल मार्च की तूफानी और ट्रेविस हेड के एक तेज अर्धशतक के दम पर इस लक्ष्य को तुरंत ही हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया 10 विकेट से मैच जीता क्योंकि मार्श ने 36 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली और 6 चौके और 6 छक्के लगाए जबकि वार्नर की जगह ओपनिंग में हिट होने वाले हेड ने 30 गेंदों पर 51 रनों की पारी में 10 चौके लगाए।

भारत के खिलाफ दर्ज की गई सबसे तेज ODI जीत

अपनी गेंदबाजी के जरिए पांच भारतीय बल्लेबाजों को आउट करने वाले मिशेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया है। यह ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत के खिलाफ दर्ज की गई सबसे तेज और अपने ओवरऑल वनडे में तीसरे सबसे तेज जीत है। आस्ट्रेलिया ने इससे 2004 में साउथैम्पटन में हुए मुकाबले में यूएसए के खिलाफ केवल 7.5 ओवर में ही जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2013 के वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 9.2 ओवर में जीत दर्ज की गई लेकिन यह दोनों जीते 9 विकेट से थी और आज की जीत भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ और पूरे 10 विकेट से आई है।

न्यूजीलैंड ने भारत को 14.4 ओवर में हराया था

इसके अलावा यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा वनडे मुकाबले में दर्ज की गई सबसे तेज जीत भी है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत को हैमिल्टन में 2019 में 14.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाकर हराया था।

ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श का भी रिकॉर्ड

अगर हम वन डे इंटरनेशनल मुकाबलों में शतकीय ओपनिंग साझेदारी की बात करें तो ट्रेविस हेड और मिशेल मार्श ने तीसरी सबसे तेज पार्टरनशिप की है जहां उन्होंने 11 के रन रेट से रन बनाए। इससे पहले मार्टिन गुप्टिल और ब्रैंडन मैकुलम ने इंग्लैंड के खिलाफ वेलिंगटन में 2015 में 43 गेंदों पर 105 रनों की ओपनिंग साझेदारी की थी। दूसरे नंबर पर भी मार्टिन गुप्टिल ने ही 2015 में क्राइस्टचर्च में श्रीलंका के खिलाफ टॉम लॉथम के साथ मिलकर 50 गेंदों में 118 रन की साझेदारी की थी और यहां पर रन रेट 14.16 था।

मिशेल मार्श को भा रहा है भारतीय अटैक

वहीं, मिशेल मार्श को भारत का गेंदबाजी अटैक काफी भाने लगा है। इसीलिए उन्होंने अभी तक भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में 103.66 की औसत के साथ रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 122.4 का रहा है। उन्होंने अपने टीम इंडिया के खिलाफ 311 रन बनाने में 31 चौके और 13 छक्के लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+