IND vs AUS: भारतीय टीम का ऑल राउंडर हो सकता है पहले टी20 से बाहर, चौंकाने वाली है वजह
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के बाद टीम इंडिया को टी20 सीरीज में खेलने के लिए मैदान पर उतरना है। एकदिवसीय सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए थे। अब एक और खिलाड़ी को लेकर अहम खबर सामने आ रही है।
दरअसल ऑल राउंडर नीतीश रेड्डी को भी फिटनेस समस्या है, अगर वह फिट नहीं होते हैं तो पहले टी20 मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। भारतीय टीम के लिए यह चिंता की बात है। हार्दिक पांड्या भी टीम में शामिल नहीं हैं, ऐसे में नीतीश का होना जरूरी है।

नीतीश रेड्डी टीम इंडिया का हिस्सा थे और उनको वनडे सीरीज के शुरुआती मैचों में खेलने का मौका भी मिला था। तीसरे वनडे के लिए उन्हें बाहर बैठना पड़ा क्योंकि उनको जांघ में चोट लग गई थी, सिडनी में हुए उस मुकाबले में रेड्डी को खेलने का मौका नहीं मिल पाया था।
IND vs AUS: नीतीश रेड्डी नहीं हैं फिट
क्रिकबज की मानें, तो नीतीश रेड्डी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं, लेकिन टी20 सीरीज शुरू होने तक उनकी फिटनेस पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर वह पहले मुकाबले तक फिट होते हैं, तो प्लेइंग इलेवन में शामिल किये जा सकते हैं क्योंकि टी20 में ऑल राउंडर की भूमिका काफी अहम होती है।
IND vs AUS: टीम इंडिया के स्टार की वापसी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। एकदिवसीय सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम अब इस सीरीज में अपना सब कुछ झोंकते हुए जीत दर्ज करने का पूरा प्रयास करने वाली है। टीम इंडिया में कई खिलाड़ी आए हैं, जिनमें जसप्रीत बुमराह का नाम काफी अहम है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ये पांच मैच खेलेगी। शुभमन गिल को इस सीरीज में उपकप्तान बनाया गया है। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम में पहले मैच के लिए किन प्लेयर्स को अंतिम एकादश का हिस्सा बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications