IND vs AUS: कौन से भारतीय खिलाड़ी की स्वेटर पहन सिडनी टेस्ट पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस? भावुक मैसेज से हुआ खुलासा

IND vs AUS: जब किसी दिवंगत क्रिकेटर की जर्सी को पहनकर स्टेडियम में परिवार का कोई सदस्य जाता है, तो वह पल भावुक होता ही है। इंटरनेशनल मैचों में भारत के लिए चुके शख्स की जर्सी और सामने टीम इंडिया की नई जनरेशन खेल रही हो, तो माहौल अलग होता है।

सिडनी में भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम मैच के पहले दिन कुछ ऐसा ही हुआ। जब एक पूर्व भारतीय दिग्गज के परिवार का सदस्य उनकी स्वेटर पहनकर मैच देखने के लिए आ गया।

ind vs aus

सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए इस सदस्य ने एक भावुक पोस्ट किया, तब सच्चाई सामने आई। स्वर्गीय बिशन सिंह बेदी की पुत्रवधू नेहा धूपिया सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के स्टैंड्स में अपने पति अंगद के साथ मौजूद थीं और उनका ही एक पोस्ट वायरल हो गया।

नेहा ने स्टेडियम से बिशन सिंह बेदी की स्वेटर पहनकर लिखा सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि इस स्वेटर को पहनने में एक अलग तरह की गर्माहट महसूस होती है। मुझे अच्छे से याद है जब पिताजी ने पूछा था कि तुम शादी के तोहफे में क्या चाहोगी तो मैंने उनसे उनका टेस्ट क्रिकेट मांगा था। स्वेटर और यह मेरे लिए सबसे खास उपहार कैसे होगा।

नेहा ने आगे लिखा कि उनकी ताकत, लचीलापन, अखंडता और उदारता के साथ-साथ मुझे व्यक्तिगत रूप से अपना पहला टेस्ट देखते समय इसे पहनने पर सम्मान की भावना भी महसूस होती है। अंत में नेहा ने मिस यू डैड भी लिखा।

उल्लेखनीय है कि भारत के दिग्गज स्पिनरों में बिशन सिंह बेदी का नाम भी शिद्दत से लिया जाता है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए कुल 67 टेस्ट मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने कुल 266 शिकार किये थे। 14 बार 5 विकेट हॉल और एक बार मुकाबले में 10 विकेट उन्होंने चटकाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+